पंजाब सचिवालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल मिला
चंडीगढ़, गुरुवार, 19 फरवरी 2026। पंजाब सचिवालय को बृहस्पतिवार को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल प्राप्त हुआ, जिसके बाद अधिकारियों ने परिसर की जांच शुरू की। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि पुलिस, दमकलकर्मी, बम निरोधक दस्ते, खोजी कुत्ते और एंबुलेंस को सचिवालय भवन की ओर तुरंत भेजा गया। हालांकि व्यापक तलाशी अभियान के बाद भी कोई संदिग्ध सामग्री या विस्फोटक नहीं मिला। इसके बावजूद पुलिस ने सचिवालय के आसपास सुरक्षा बढ़ा दी है। पिछले महीने भी पंजाब सचिवालय को इसी तरह का धमकी भरा ईमेल मिला था, जो बाद में अफवाह निकला। पंजाब और हरियाणा सचिवालय चंडीगढ़ के सेक्टर-एक में स्थित है, जो एक उच्च सुरक्षा वाला क्षेत्र है। बम की धमकी की यह हालिया घटना चंडीगढ़, अमृतसर, जालंधर, पटियाला और हरियाणा के स्कूलों में इसी तरह की धमकियों के ठीक बाद सामने आई है। ये सभी धमकियां फर्जी साबित हुई थीं।
Similar Post
-
मुख्यमंत्री विजय अपनी मेज पर मौजूद भ्रष्टाचार की फाइलों पर कार्रवाई करेंः उदयनिधि
चेन्नई, शुक्रवार, 21 अगस्त 2026। तमिलनाडु विधानसभा में विपक्ष क ...
-
भारत का 2030 तक 30 गीगावाट पॉलीसिलिकॉन विनिर्माण क्षमता का लक्ष्य: सचिव
नई दिल्ली, शुक्रवार, 21 अगस्त 2026। देश में सौर उपकरणों के घरेलू ...
-
करोल बाग में ध्वस्तीकरण के दौरान इमारत गिरी, एक की मौत, दो जख्मी
नई दिल्ली, शुक्रवार, 21 अगस्त 2026। मध्य दिल्ली के करोल बाग इलाक ...
