अमित शाह ने पश्चिम बंगाल में इस्कॉन मुख्यालय का दौरा किया
कोलकाता, बुधवार, 18 फरवरी 2026। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने बुधवार को पश्चिम बंगाल के मायापुर स्थित इस्कॉन मुख्यालय का दौरा किया। शाह कोलकाता हवाई अड्डे पर पहुंचे, जहां से वह हेलीकॉप्टर से नदिया जिले के लिए कृष्णानगर रवाना हुए और वहां से मायापुर में अंतरराष्ट्रीय कृष्णभावनामृत संघ (इस्कॉन) मुख्यालय पहुंचे। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की प्रदेश इकाई के अध्यक्ष समिक भट्टाचार्य और विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष शुभेंदू अधिकारी ने हवाई अड्डे पर उनका स्वागत किया। अधिकारी ने 'एक्स' पर कहा, ''हम साथ में हेलीकॉप्टर से कृष्णानगर के लिए रवाना हुए और मायापुर में निर्धारित कार्यक्रमों में शामिल हुए, जिसमें इस्कॉन का दौरा भी शामिल था।'' उन्होंने कहा, ''पश्चिम बंगाल में भ्रष्ट और राष्ट्र विरोधी तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) सरकार को सत्ता से हटाकर राष्ट्रवादी सरकार बनाने के हमारे प्रयास में ऐसे ऊर्जावान नेतृत्व का होना हमेशा प्रेरणादायक होता है।'' शाह पिछले एक महीने के भीतर दूसरी बार राज्य का दौरा कर रहे हैं। इस संक्षिप्त यात्रा के दौरान उनका कोई राजनीतिक कार्यक्रम निर्धारित नहीं है।
Similar Post
-
जुबिन मौत मामले में आरोपी गायिका अमृतप्रभा जमानत पर रिहा
हाफलोंग, मंगलवार, 13 अक्टूबर 2026। सिंगापुर में गायक जुबिन गर्ग ...
-
राजनाथ ने चेक गणराज्य के उप प्रधानमंत्री के साथ बैठक की, द्विपक्षीय रक्षा सहयोग बढ़ाने पर हुई वार्ता
नई दिल्ली, मंगलवार, 13 अक्टूबर 2026। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह क ...
-
भूपेन्द्र यादव, रेखा गुप्ता ने दिल्ली में प्रदूषण नियंत्रण उपायों की समीक्षा की
नई दिल्ली, मंगलवार, 13 अक्टूबर 2026। केंद्रीय पर्यावरण मंत्री भ ...
