'वायुशक्ति' में भाग लेंगे राफेल, तेजस
- 'ऑपरेशन सिंदूर' में वायुसेना की सफल भूमिका की झलक पेश करेंगे
नई दिल्ली, बुधवार, 11 फरवरी 2026। सैन्य अभ्यास 'वायुशक्ति' में राफेल, सुखोई-30, मिग-29, तेजस, जगुआर और अन्य लड़ाकू विमान शामिल होंगे, जो ऑपरेशन सिंदूर के दौरान भारतीय वायुसेना की "सफल भूमिका" की झलक पेश करेंगे। वायुसेना के एक अधिकारी ने बुधवार को यह जानकारी दी। वायुशक्ति 27 फरवरी को राजस्थान के 'पोकरण फील्ड फायरिंग रेंज' में आयोजित किया जाएगा। वायुसेना उपाध्यक्ष एयर मार्शल नागेश कपूर ने बताया कि राजस्थान के पोकरण में इस सैन्य शक्ति अभ्यास के दौरान "लंबी दूरी के लक्ष्य बनाने'' का प्रदर्शन नहीं किया जाएगा।
उन्होंने कहा कि द्विवार्षिक इस अभ्यास को काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है क्योंकि यह पिछले वर्ष के ऑपरेशन सिंदूर के बाद आयोजित किया जा रहा है। वायुसेना अधिकारी ने बताया कि लड़ाकू विमान, हेलीकॉप्टर और परिवहन विमान सहित 120 से अधिक विमान इस अभ्यास में भाग लेंगे। अधिकारी ने संवाददाता सम्मेलन में दिए गए प्रस्तुतीकरण में कहा कि इस अभ्यास में राफेल, सुखोई-30, मिग-29, तेजस, जगुआर और मिराज-2000 के अलावा अपाचे, हल्के लड़ाकू हेलीकॉप्टर प्रचंद और उन्नत हल्के हेलीकॉप्टर भी शामिल होंगे। जब उनसे पूछा गया कि क्या पश्चिमी सीमा के पास हो रहे इस अभ्यास से पाकिस्तान को कोई रणनीतिक संदेश जाएगा, उन्होंने कहा, "हम अपना अभ्यास करेंगे। इससे किसे क्या संदेश जाएगा, यह आप पर निर्भर करता है।"
Similar Post
-
झारखंड: पूर्व मंत्री आलमगीर आलम जमानत पर जेल से रिहा
रांची, बुधवार, 14 मई 2026। झारखंड के पूर्व मंत्री आलमगीर आलम बृह ...
-
मुंबई हवाई अड्डे पर 5.70 करोड़ के हीरे की तस्करी के आरोप में दो लोग गिरफ्तार
मुंबई, बुधवार, 14 मई 2026। राजस्व खुफिया निदेशालय (डीआरआई) ने मुं ...
-
ओडिशा में पेट्रोल पंपों पर वाहनों की लंबी कतारें लगीं
भुवनेश्वर, बुधवार, 14 मई 2026। ओडिशा में बृहस्पतिवार को पेट्रोल ...
