एसआईआर: गोवा की अंतिम मतदाता सूची अब 21 फरवरी को प्रकाशित की जाएगी
नई दिल्ली, बुधवार, 11 फरवरी 2026। निर्वाचन आयोग ने बुधवार को घोषणा की कि गोवा में जारी मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के तहत अंतिम मतदाता सूची 14 फरवरी के बजाय 21 फरवरी को प्रकाशित की जायेगी। राज्य के मुख्य निर्वाचन अधिकारी को लिखे पत्र में निर्वाचन आयोग ने कहा, ''...विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के तहत मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन 21 फरवरी, 2026 (शनिवार) को किया जाएगा।'' निर्वाचन आयोग ने मुख्य निर्वाचन अधिकारी को इस संबंध में राजनीतिक दलों और अन्य हितधारकों को सूचित करने का निर्देश दिया। पिछले वर्ष 16 दिसंबर को मसौदा मतदाता सूची प्रकाशित की गई थी जबकि अंतिम मतदाता सूची शनिवार को प्रकाशित की जानी थी। मसौदा मतदाता सूची में शामिल 11.85 लाख मतदाताओं में से 10.84 लाख को मसौदा सूची में शामिल किया गया जबकि अन्य 1.01 लाख को 'अनुपस्थित, स्थानांतरित, मृत/नाम संबंधी दोहराव' (एएसडी) श्रेणी में रखा गया।
Similar Post
-
राजस्थान परिवहन विभाग का राजस्व 13.82 प्रतिशत बढ़ा
जयपुर, बुधवार, 30 सितंबर 2026। राजस्थान के परिवहन विभाग का राजस ...
-
नवीकरणीय ऊर्जा पारेषण के लिए पीएम-धारा योजना को मंजूरी, 1.86 लाख करोड़ रुपये होंगे खर्च
नई दिल्ली, बुधवार, 30 सितंबर 2026। केंद्रीय मंत्रिमंडल ने बुधवा ...
-
जम्मू कश्मीर विधानसभा की कार्यवाही अनिश्चितकाल के लिए स्थगित
श्रीनगर, बुधवार, 30 सितंबर 2026। जम्मू कश्मीर विधानसभा की कार्य ...
