राजस्थान परिवहन विभाग का राजस्व 13.82 प्रतिशत बढ़ा
जयपुर, बुधवार, 30 सितंबर 2026। राजस्थान के परिवहन विभाग का राजस्व मौजूदा वित्त वर्ष में अब तक 13.82 प्रतिशत बढ़कर 3594.73 करोड़ रुपये हो गया है। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। इसके अनुसार चालू वित्त वर्ष 2026-27 में 27 सितंबर 2026 तक परिवहन विभाग द्वारा 3,594.73 करोड़ रुपये का राजस्व अर्जित किया गया है। यह गत वर्ष की इसी अवधि की तुलना में 436.45 करोड़ रुपये अधिक है। इस दौरान राजस्व में 13.82 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई है। परिवहन एवं सड़क सुरक्षा विभाग तथा राजस्थान राज्य पथ परिवहन निगम की समीक्षा बैठक मंगलवार को मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास की अध्यक्षता में हुई। इसमें यह जानकारी दी गई।
आधिकारिक बयान के अनुसार परिवहन विभाग द्वारा आमजन को परिवहन कार्यालयों के चक्कर लगाने से राहत देने के लिए 57 सेवाओं को ‘वाहन’ एवं ‘सारथी’ पोर्टल के माध्यम से पूरी तरह ऑनलाइन किया गया है। राज्य में इस समय 55 ऑटोमेटेड टेस्टिंग स्टेशन (एटीएस) चल रहे हैं। एटीएस की संख्या के मामले में राजस्थान देश में गुजरात के बाद दूसरे स्थान पर है। अधिकारियों ने बताया कि राजस्थान रोडवेज के बेड़े को सुदृढ़ करने के लिए एसी एवं ब्लू लाइन बसों तथा इलेक्ट्रिक बसों सहित लगभग 900 नई बसों को शामिल करने की प्रक्रिया अंतिम चरण में है। इसके अलावा सड़क सुरक्षा को मजबूत करने के लिए राज्य के सभी 35 ‘ड्राइविंग टेस्ट ट्रैक’ को स्वचालित किया जा रहा है।
Similar Post
-
राजस्थान परिवहन विभाग का राजस्व 13.82 प्रतिशत बढ़ा
जयपुर, बुधवार, 30 सितंबर 2026। राजस्थान के परिवहन विभाग का राजस ...
-
नवीकरणीय ऊर्जा पारेषण के लिए पीएम-धारा योजना को मंजूरी, 1.86 लाख करोड़ रुपये होंगे खर्च
नई दिल्ली, बुधवार, 30 सितंबर 2026। केंद्रीय मंत्रिमंडल ने बुधवा ...
-
जम्मू कश्मीर विधानसभा की कार्यवाही अनिश्चितकाल के लिए स्थगित
श्रीनगर, बुधवार, 30 सितंबर 2026। जम्मू कश्मीर विधानसभा की कार्य ...
