सारण: दम घुटने से एक ही परिवार के चार लोगों की मौत, चार गंभीर
छपरा, शनिवार, 27 दिसंबर 2025। बिहार में सारण जिले के भगवान बाजार थाना क्षेत्र में एक घर में अंगीठी जलाकर सो रहे तीन मासूम बच्चे सहित चार लोगों की दम घुटने से मौत हो गई तथा चार अन्य की स्थिति गम्भीर बनी हुई है। पुलिस सूत्रों ने शनिवार को यहां बताया कि शुक्रवार की देर रात को अम्बिका कॉलोनी निवासी रामलखन सिंह के परिवार के आठ लोग एक ही कमरे में अंगीठी जलाकर सो गए थे। बंद कमरे में धुआं भरने के कारण सुबह तक दम घुटने से सभी लोगों की हालत बिगड़ गई।
आज सुबह जब देर तक कमरे का दरवाजा नहीं खुला तो परिजनों ने दरवाजा तोड़ कर घर में प्रवेश किया। जहां सभी आठ लोग बेहोश मिले। इसके बाद परिजन सभी लोगों को इलाज के लिए सदर अस्पताल लेकर पहुंचे,जहां चिकित्सक ने रामलखन सिंह की पत्नी कमलावती देवी (70), विजय कुमार के पुत्र तेजांश कुमार(03), आर्य सिंह की पुत्री आद्या कुमारी(07माह) एवं विजय कुमार की पुत्री गुड़िया कुमारी(09)को मृत घोषित कर दिया। अन्य चार लोगों की चिकित्सा सदर अस्पताल में की जा रही है। सूत्रों ने बताया कि घटना की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है।पुलिस इस मामले में प्राथमिकी दर्ज कर जांच कर रही है।
Similar Post
-
मध्यप्रदेश के भिंड में ट्रक और ‘डंपर’ की टक्कर में आठ मज़दूरों की मौत, 32 घायल
भिंड/लखीमपुर खीरी (उप्र), मंगलवार, 18 अगस्त 2026। मध्यप्रदेश के भ ...
-
केंद्र सरकार द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार पिछले 5 वर्षों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विदेशी दौरों पर कुल 557 करोड़ रुपये खर्च हुए हैं
नई दिल्ली, मंगलवार, 18 अगस्त 2026। संसद के मानसून सत्र के दौरान व ...
-
दिल्ली को मिली 200 नई इलेक्ट्रिक बसों की सौगात
नई दिल्ली, मंगलवार, 18 अगस्त 2026। राष्ट्रीय राजधानी की सार्वजन ...
