दृष्टिबाधितों का सम्मेलन 25 दिसंबर से जयपुर में
जयपुर, बुधवार, 24 दिसंबर 2025। देश भर के दृष्टिबाधितों का चार दिवसीय सम्मेलन बृहस्पतिवार, 25 दिसंबर से यहां शुरू होगा। इसका आयोजन दृष्टिबाधितों के लिए काम कर रही संस्था 'रिकॉर्डिंग क्लब' करवा रही है। आयोजकों ने एक बयान में बताया कि कार्यक्रम में देश के दस राज्यों से 350 से ज्यादा दृष्टिबाधित ज्ञान, मनोरंजन, नवाचार के लिए इसमें शामिल होंगे। इस दौरान देश के जाने माने दृष्टिबाधित कवियों की ओर से काव्यपाठ एवं कवि सम्मेलन होगा। साथ ही ‘कौन बनेगा करोड़पति’ (केबीसी) की तर्ज पर ‘कौन बनेगा रिकॉर्डिंग क्लब चैंपियन’ प्रतियोगिता होगी। इस दौरान कृत्रिम बुद्धिमत्ता (आर्टिफ़िशियल इंटेलिजेंस) के दैनिक जीवन में उपयोग पर एक विशेष कार्यशाला भी होगी।
Similar Post
-
दिल्ली विमानन शिखर सम्मेलन में 115 से अधिक एयरलाइन, 55 देशों के प्रतिनिधि लेंगे हिस्सा
नई दिल्ली, मंगलवार, 30 सितंबर 2026। राष्ट्रीय राजधानी में मार्च ...
-
दिल्ली हवाई अड्डे पर तीन भारतीय यात्रियों से सैन्य श्रेणी के 10 ड्रोन जब्त
नई दिल्ली, मंगलवार, 30 सितंबर 2026। दिल्ली हवाई अड्डे पर तीन भार ...
-
केरलम: स्थानीय निकाय उपचुनावों में सत्ताधारी यूडीएफ ने अपनी मौजूदा सीटें गंवाई
तिरुवनंतपुरम, मंगलवार, 30 सितंबर 2026। केरलम में सत्ताधारी कां ...
