टेस्ट क्रिकेट में वापसी करते हुए विलियमसन का अर्धशतक, न्यूजीलैंड के नौ विकेट पर 231 रन
क्राइस्टचर्च, मंगलवार, 02 दिसंबर 2025। केन विलियमसन ने टेस्ट क्रिकेट में वापसी करते हुए अर्धशतक जड़ा जिससे न्यूजीलैंड ने वेस्टइंडीज के खिलाफ पहले क्रिकेट टेस्ट के पहले दिन नौ विकेट पर 231 रन बनाए। विलियमसन ने 102 गेंद में छह चौकों की मदद से 52 रन की पारी खेली। उन्होंने सलामी बल्लेबाज और कप्तान टॉम लैथम (24) के साथ दूसरे विकेट के लिए उस समय 93 रन की साझेदारी की जब टीम ने मैच की तीसरी गेंद पर ही डेवोन कॉनवे (00) का विकेट गंवा दिया था। विलियमसन हालांकि 33 गेंद के निजी स्कोर पर भाग्यशाली भी रहे जब वह ओजाय शील्ड्स की गेंद पर बोल्ड हो गए थे लेकिन यह नोबॉल हो गई।
माइकल ब्रेसवेल ने भी 73 गेंद में छह चौकों से 47 रन की उपयोगी पारी खेली। टॉम ब्लंडेल (29) और नाथन स्मिथ (23) अच्छी शुरुआत का फायदा उठाने में नाकाम रहे। वेस्टइंडीज की ओर से ओजाय शील्ड्स (34 रन पर दो विकेट), जस्टिन ग्रीव्स (35 रन पर दो विकेट) और केमार रोच (47 रन पर दो विकेट) ने दो-दो विकेट चटकाए। मौजूदा विश्व टेस्ट चैंपियनशिप चक्र में यह न्यूजीलैंड की पहली श्रृंखला है। वह एकमात्र टीम है जिसने इससे पहले मौजूदा चक्र में कोई मैच नहीं खेला है। न्यूजीलैंड ने 2025 एकमात्र अन्य श्रृंखला अगस्त में जिम्बाब्वे के खिलाफ खेली थी और इसमें 2-0 से जीत दर्ज की थी लेकिन यह श्रृंखला विश्व टेस्ट चैंपियनशिप चक्र का हिस्सा नहीं थी।
Similar Post
-
पंत दिल्ली कैपिटल्स के मध्यक्रम में पूरी तरह से फिट होते हैं : गांगुली
नई दिल्ली, बुधवार, 07 अक्टूबर 2026। दिल्ली कैपिटल्स के नवनियुक् ...
-
बल्लेबाजी संघर्ष के बाद सर्वश्रेष्ठ फॉर्म में वापसी का संकेत है अय्यर का शतक : गावस्कर
लखनऊ, बुधवार, 07 अक्टूबर 2026। महान क्रिकेटर सुनील गावस्कर का क ...
-
अय्यर टी20 रैंकिंग में करियर के सर्वश्रेष्ठ सातवें स्थान पर, गिल वनडे सूची में शीर्ष पर बरकरार
दुबई, बुधवार, 07 अक्टूबर 2026। भारत के टी20 कप्तान श्रेयस अय्यर ब ...
