नीतू, प्रीति, जादूमणि सेमीफाइनल में , भारत के स्पेन में 19 पदक पक्के
ला नूसिया (स्पेन), शुक्रवार, 06 फरवरी 2026। पूर्व विश्व चैम्पियन नीतू घंघास, एशियाई खेल कांस्य पदक विजेता प्रीति पवार और जादूमणि सिंह ने बाक्सेम एलीट इंटरनेशनल मुक्केबाजी टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया और भारतीय मुक्केबाजों ने 19 पदक पक्के कर लिये हैं । नये मुख्य कोच सैंटियागो नीवा के साथ भारतीय महिला टीम ने 12 पदक पक्के किये जबकि सात पुरूष मुक्केबाज भी अंतिम चार में पहुंचे ।
नीतु (51 किलो ) ने कनाडा की मैकेंजी राइट को सर्वसम्मति से हुए फैसले में हराया । वहीं 54 किलो में प्रीति ने स्पेन की मारिया गोंजालेस को हराया । पूनम ने 54 किलो में थाईलैंड की एन चोंगप्रोंगक्लांग को 5 . 0 से मात दी जबकि प्रिया (60 किलो) और प्रांजल (65 किलो) ने क्रमश: स्पेन की लौरा गालानो और चेक गणराज्य की विक्टोरी जिलकोवा को हराया । काजल ने 65 किलो में कजाखस्तान की अकबर इशानोवा को 4 . 1 से मात दी ।
पुरूष वर्ग में जादूमणि सिंह (55 किलो ) ने चीनी ताइपै के पेंग चिया फेंग को 5 . 0 से हराया । विश्व चैम्पियनशिप कांस्य पदक विजेता मोहम्मद हुसामुद्दीन (60 किलो ) ने यूक्रेन के अली डाहली को हराया जबकि सचिन (60 किलो ) ने यूक्रेन के ही एडेर अब्दुराइमोव को 3 . 2 से मात दी । आकाश (75 किलो ) ने स्पेन के जोस लुईस कानेरो को 4 . 1 से हराया । भारत के पवन बर्तवाल और अभिनाश जामवाल हालांकि हारकर बाहर हो गए ।
Similar Post
-
पंत दिल्ली कैपिटल्स के मध्यक्रम में पूरी तरह से फिट होते हैं : गांगुली
नई दिल्ली, बुधवार, 07 अक्टूबर 2026। दिल्ली कैपिटल्स के नवनियुक् ...
-
बल्लेबाजी संघर्ष के बाद सर्वश्रेष्ठ फॉर्म में वापसी का संकेत है अय्यर का शतक : गावस्कर
लखनऊ, बुधवार, 07 अक्टूबर 2026। महान क्रिकेटर सुनील गावस्कर का क ...
-
अय्यर टी20 रैंकिंग में करियर के सर्वश्रेष्ठ सातवें स्थान पर, गिल वनडे सूची में शीर्ष पर बरकरार
दुबई, बुधवार, 07 अक्टूबर 2026। भारत के टी20 कप्तान श्रेयस अय्यर ब ...
