गंभीर ने तीसरे टी20 से पहले महाकालेश्वर मंदिर में दर्शन किए

img

इंदौर, रविवार, 11 अक्टूबर 2026। भारतीय टीम के मुख्य कोच गौतम गंभीर ने वेस्टइंडीज के खिलाफ इंदौर में होने वाले तीसरे टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच से पहले रविवार को उज्जैन के महाकालेश्वर मंदिर में पूजा-अर्चना की। गंभीर ने इस साल जनवरी में भी इस मंदिर का दौरा किया था। उन्होंने महाकालेश्वर मंदिर में भगवान के दर्शन ऐसे समय में किए जब भारत रांची में वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच में छह विकेट से मिली हार से उबरने की कोशिश कर रहा है। वेस्टइंडीज ने इस मैच में 250 रन का लक्ष्य हासिल करके नया रिकॉर्ड बनाया था। पांच मैचों की सीरीज अभी 1-1 से बराबर है।

Similar Post

LIFESTYLE

AUTOMOBILES

Recent Articles

Facebook Like

Subscribe

FLICKER IMAGES

Advertisement