मंधाना यूनिसेफ इंडिया की ‘सेलिब्रिटी एडवोकेट’ नामित, तेंदुलकर ने स्वागत किया

img

नई दिल्ली, रविवार, 11 अक्टूबर 2026। भारतीय महिला क्रिकेट टीम की नवनियुक्त कप्तान स्मृति मंधाना को यूनिसेफ इंडिया ने अपने ‘सेलिब्रिटी एडवोकेट’ के रूप में नामित किया है। यह घोषणा रविवार को अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस के अवसर पर की गई, जो लड़कियों के अधिकारों, सुरक्षा, नेतृत्व और क्षमता पर ध्यान आकर्षित करता है। इसके साथ ही उन बाधाओं की भी पहचान करता है जो उनके विकल्पों को सीमित करते हैं।

मंधाना ने कहा, ‘‘यूनिसेफ इंडिया में सेलिब्रिटी एडवोकेट के रूप में शामिल होकर मैं बेहद सम्मानित महसूस कर रही हूं। मैं क्रिकेट खेलते हुए बड़ी हुई हूं और मुझे यह अच्छी तरह से पता है कि हर सपना एक अवसर से शुरू होता है।’’ उन्होंने कहा, ‘‘कड़ी मेहनत, दृढ़ संकल्प और प्रोत्साहन से वह अवसर असाधारण बन सकता है। हर बच्चे और युवा को बड़े सपने देखने और अपनी क्षमता का भरपूर इस्तेमाल करने का मौका मिलना चाहिए।’’

लंबे समय से दक्षिण एशिया के यूनिसेफ के क्षेत्रीय दूत के रूप में कार्य कर रहे दिग्गज बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर ने मंधाना की नियुक्ति का स्वागत किया। उन्होंने एक्स पर लिखा, ‘‘स्मृति मंधाना यूनिसेफ इंडिया परिवार में आपका स्वागत है। आप मैदान पर लाखों लोगों को प्रेरित करती हैं और मुझे पूरा विश्वास है कि मैदान के बाहर आप बच्चों के अधिकारों के लिए बुलंद आवाज बनोगी।’’ अर्जुन पुरस्कार से सम्मानित मंधाना को इस सप्ताह की शुरुआत में हरमनप्रीत कौर के कप्तानी से हटने के बाद भारतीय महिला क्रिकेट टीम की कप्तान नियुक्त किया गया था।

Similar Post

LIFESTYLE

AUTOMOBILES

Recent Articles

Facebook Like

Subscribe

FLICKER IMAGES

Advertisement