कोलंबो में खराब मौसम: पांच अंतरराष्ट्रीय उड़ानों को तिरुवनंतपुरम में उतारा गया
तिरुवनंतपुरम, शुक्रवार, 28 नवंबर 2025। तिरुवनंतपुरम अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा लिमिटेड (टीआईएएल) ने शुक्रवार को बताया कि श्रीलंका के कोलंबो में खराब मौसम के कारण वहां जाने वाली पांच उड़ानों को यहां के अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर उतारना पड़ा। टीआईएएल ने कहा कि कोलंबो में चक्रवात की चेतावनी के मद्देनजर और अधिक उड़ानों को तिरुवनंतपुरम भेजे जाने की संभावना है। उसने बताया कि दो उड़ानें श्रीलंकाई एयरलाइन की थीं, एक दुबई और एक दोहा से, एक अबू धाबी से एतिहाद एयरवेज की उड़ान थी और एक कुआलालंपुर से एयर एशिया की उड़ान थी। पांचवीं उड़ान इंडिगो की थी, जो मुंबई से कोलंबो के लिए रवाना हुई थी। टीआईएएल ने बताया कि एतिहाद एयरवेज का विमान तड़के 3.44 बजे, एयर एशिया का विमान तड़के 4.37 बजे और श्रीलंकन एयरलाइंस के विमान प्रात: 7.44 बजे और 7.55 बजे यहां उतरे। उसने बताया कि इंडिगो का विमान सुबह 9.49 बजे यहां उतरा। टीआईएएल के एक अधिकारी ने बताया कि कोलंबो में खराब मौसम के कारण सुबह तिरुवनंतपुरम हवाई अड्डे पर उतरीं उड़ानें अब भी यहीं हैं।
Similar Post
-
एसीबी ने दिल्ली के पूर्व मंत्री सत्येंद्र जैन की 14 दिन की न्यायिक हिरासत मांगी
नई दिल्ली, बुधवार, 19 अगस्त 2026। भष्टाचार निरोधक शाखा (एसीबी) ने ...
-
सोशल मीडिया का उपयोग सूचना देने के लिए नहीं, लोगों की चिंताएं सुनने व हल करने में भी करें: मुर्मू
नई दिल्ली, बुधवार, 19 अगस्त 2026। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने ...
-
दिल्ली में कमजोर वर्ग के लोगों को पौष्टिक भोजन उपलब्ध कराने के लिए अटल कैंटीन का विस्तार
नई दिल्ली, बुधवार, 19 अगस्त 2026। दिल्ली सरकार की अंत्योदय की यो ...
