पुलिस ने 32 लाख रुपये की प्रतिबंधित दवा जब्त कर अंतरराष्ट्रीय गिरोह को भंडाफोड़ किया
नई दिल्ली, सोमवार, 24 नवंबर 2025। दिल्ली पुलिस ने 32 लाख रुपये से अधिक मूल्य की 54 हजार ‘ट्रामाडोल’ गोलियां जब्त की हैं और इसके साथ ही प्रतिबंधित दवाओं की तस्करी में शामिल एक अंतरराज्यीय गिरोह का भंडाफोड़ किया है। यहां एक अधिकारी ने सोमवार को यह जानकारी दी। अधिकारी ने बताया कि इस गिरोह में कथित रूप से शामिल पांच लोगों को गिरफ्तार किया गया जबकि गिरोह का संबंध अंतरराष्ट्रीय स्तर पर होने का भी संदेह है। पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि विशेष खूफिया सूचना के आधार पर पुलिस ने दक्षिण-पूर्वी दिल्ली के मदनपुर खादर एक्सटेंशन-1 में सात अक्टूबर को एक व्यक्ति को एक बड़ा बैग ले जाते हुए पकड़ा। अधिकारी ने बताया कि मदनपुर खादर निवासी मोहम्मद आबिद (50) के कब्जे से ‘ट्रेकेन-100’ की 54 हजार गोलियां बरामद की गई। ‘ट्रामाडोल’ से संबंधित ‘ट्रेकेन-100’ दवाई स्वापक औषधि एवं मन: प्रभावी पदार्थ (एनडीपीएस) अधिनियम के तहत प्रतिबंधित हैं।
यह एक नियंत्रित ओपिओइड (दर्द निवारक) दवा है जिसे 2018 में अधिनियम के तहत एक मादक पदार्थ के रूप में अधिसूचित किया गया है। उन्होंने बताया कि एनडीपीएस अधिनियम के प्रावधानों के तहत प्राथमिकी दर्ज कर आबिद को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस के अनुसार, पूछताछ के दौरान आबिद ने खुलासा किया कि वह जामिया नगर इलाके के जौहरी फार्म निवासी अपने सहयोगी जावेद खान (45) के साथ कथित तौर पर मिलकर काम कर रहा था। बाद में खान को गिरफ्तार कर लिया गया।
पुलिस ने बताया कि जांच के बाद कापसहेड़ा सीमा के समीप स्थित समालका में एक गोदाम चलाने वाले सुनील कुमार (40), द्वारका का निर्यातक विष्णु दत्त शर्मा (62) और रंगपुरी स्थित एक कूरियर व्यवसाय से जुड़े विकास सिंह उर्फ ईश्वर यादव (38) को भी गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने कहा कि सभी पांच लोग दिल्ली और अन्य राज्यों में प्रतिबंधित ‘ट्रामाडोल’ गोलियों की खरीद, भंडारण और वितरण में शामिल एक संगठित नेटवर्क का हिस्सा थे।
Similar Post
-
निष्पक्ष मतदाता सूची लोकतंत्र की आधारशिला, केरल चुनाव वैश्विक मॉडल बनेगा : मुख्य निर्वाचन आयुक्त
कोच्चि, शनिवार, 07 मार्च 2026। मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कु ...
-
कटनी में मालगाड़ी के छह डिब्बे पटरी से उतरे, रेल यातायात प्रभावित
कटनी (मप्र), शनिवार, 07 मार्च 2026। मध्यप्रदेश के कटनी जिले में श ...
-
तृणमूल ने भाजपा के राज्यसभा उम्मीदवार के दस्तावेजों की जांच में अनियमितताओं का आरोप लगाया
कोलकाता, शनिवार, 07 मार्च 2026। तृणमूल कांग्रेस ने निर्वाचन आयो ...
