मणिपुर में 470 एकड़ से अधिक क्षेत्र में अफीम की खेती नष्ट
इंफाल, रविवार, 16 नवंबर 2025। मणिपुर के पहाड़ी जिलों में पिछले कुछ दिनों में कई अभियानों के दौरान 470 एकड़ से अधिक क्षेत्र में फैली अफीम की खेती को नष्ट कर दिया गया। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी। एक बयान में कहा गया कि मणिपुर पुलिस, असम राइफल्स और केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के एक संयुक्त दल ने शनिवार को कांगपोकपी जिले के लोइबोल खुल्लेन गांव में 20 एकड़ से अधिक भूमि पर अफीम की खेती को नष्ट कर दिया।
जिले के कोटलेन गांव में एक अन्य अभियान में पुलिस ने सीआरपीएफ और वन अधिकारियों के साथ मिलकर शनिवार को लगभग 20 एकड़ में अफीम की खेती को नष्ट कर दिया। इस अभियान में खेती के दौरान इस्तेमाल की गईं पांच झोपड़ियां भी जला दी गईं। सुरक्षा बलों द्वारा अन्य सरकारी एजेंसियों के सहयोग से उखरुल जिले में सोमदल, लामलाई चिंगफेई और लिटन की पहाड़ियों पर 11 से 15 नवंबर तक व्यापक स्तर पर अफीम की खेती नष्ट करने का अभियान संचालित किया गया। लगभग 436 एकड़ भूमि पर फैली अफीम की खेती नष्ट कर दी गई तथा वहां स्थित 51 झोपड़ियों को जला दिया गया।
Similar Post
-
देवजी, समर्पण कर चुके अन्य नक्सली केंद्र से भाकपा (माओवादी) पर लगा प्रतिबंध हटाने का आग्रह करेंगे
हैदराबाद, रविवार, 16 अगस्त 2026। आत्मसमर्पण कर चुके भाकपा (माओव ...
-
पुणे अदालत ने ‘मादक पदार्थ सरगना’ वीरेंद्र सिंह बसोया को 21 अगस्त तक एनसीबी की हिरासत में भेजा
पुणे, रविवार, 16 अगस्त 2026। पुणे की एक अदालत ने रविवार को कथित म ...
-
मप्र : ईंधन खत्म होने से चंबल नदी में फंसा स्टीमर, सभी यात्रियों को सुरक्षित निकाला गया
मुरैना, रविवार, 16 अगस्त 2026। मध्यप्रदेश के भिंड जिले में रविव ...
