कोलकाता में इलेक्ट्रॉनिक सामान के गोदाम में भीषण आग लगी
कोलकाता, शनिवार, 15 नवंबर 2025। कोलकाता के मध्य भाग में स्थित इजरा स्ट्रीट इलाके में एक बहुमंजिला इमारत में शनिवार सुबह भीषण आग लग गई। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि आग में कोई हताहत नहीं हुआ है। उन्होंने बताया कि इलेक्ट्रॉनिक सामान के गोदामों में लगी आग को बुझाने के लिए दमकल की कम से कम 20 गाड़ियों को भेजा गया। भीड़भाड़ वाला इलाका होने के कारण आग तेजी से फैल गई। उन्होंने बताया कि आग लगने के छह घंटे बाद भी अब तक इस पर काबू नहीं पाया जा सका है।
राज्य अग्निशमन विभाग के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया, ‘‘आग सुबह करीब साढ़े पांच बजे लगी और आग पर काबू पाने के लिए दमकल की 20 गाड़ियों को तैनात किया गया। हमारे दमकलकर्मियों ने पहुंचते ही काम शुरू कर दिया लेकिन कई घंटे की लगातार कोशिश के बावजूद आग पर अब भी पूरी तरह काबू नहीं पाया जा सका है।’’ अधिकारी ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया, ‘‘दमकल की गाड़ियों की संख्या में कोई बढ़ोतरी नहीं की गई है। लेकिन आग पर अभी काबू नहीं पाया जा सका है।’’ अधिकारी ने बताया, ‘‘घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है और न ही इमारत के अंदर कोई फंसा हुआ है। एहतियात के तौर पर आपातकालीन टीम ने इलाके की घेराबंदी कर दी है, जबकि आग बुझाने का कार्य जारी है। आग लगने के कारणों की अब भी जांच की जा रही है।’’ उन्होंने कहा कि अधिकारी बारीकी से स्थिति पर नजर रखे हुए हैं।
Similar Post
-
बेंगलुरु में प्रधानमंत्री मोदी के कार्यक्रम में बम विस्फोट करने की धमकी देने वाला पुलिस हिरासत में
बेंगलुरु, सोमवार, 11 मई 2026। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की बें ...
-
डीआईजी ने किश्तवाड़ में रणनीतिक सिंथन दर्रे पर सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा की
जम्मू, सोमवार, 11 मई 2026। पुलिस उपमहानिरीक्षक (डीआईजी) सरगुन शु ...
-
जम्मू कश्मीर: नशा-रोधी अभियान के तहत मादक पदार्थ तस्करों के तीन मकान ध्वस्त किेए गये
जम्मू, सोमवार, 11 मई 2026। जम्मू कश्मीर प्रशासन और पुलिस ने सोमव ...
