नये विधेयक का मकसद झूठ फैलाने वालों पर अंकुश लगाना है : प्रियंक खरगे
बेंगलुरु, शनिवार, 08 नवंबर 2025। कर्नाटक के आईटी मंत्री प्रियंक खरगे ने शुक्रवार को कहा कि प्रस्तावित ‘कर्नाटक दुष्प्रचार विधेयक’ का उद्देश्य झूठ फैलाने वालों और ऐसे मंचों को नियंत्रित करना है जो इस तरह की गलत सूचना, झूठी और फर्जी खबरों को बढ़ावा देते हैं। मंत्री ने उम्मीद जताई कि यह विधेयक दिसंबर में बेलगावी में आयोजित होने वाले कर्नाटक विधानसभा के शीतकालीन सत्र में पेश किया जाएगा।
‘इकिगाई लॉ’ और ‘नेशनल लॉ स्कूल ऑफ इंडिया यूनिवर्सिटी’ (एनएलएसआईयू) द्वारा आयोजित नीति संवाद, ‘सत्य, विश्वास और प्रौद्योगिकी’ में मुख्य अतिथि के रूप में संबोधित करते हुए, प्रियंक ने दोहराया कि जानबूझकर और अत्यधिक विनाशकारी प्रकृति के कारण गलत सूचना बेहद खतरनाक है। उन्होंने कहा, ‘‘हम उन मंचों को भी नियंत्रित करना चाहते हैं जो इस तरह की गलत सूचनाओं को बढ़ावा देते हैं और इस तरह अपनी ही सार्वजनिक नीतियों का उल्लंघन करते हैं। अपने मंचों पर ऐसी सूचनाओं को बढ़ावा देने की अनुमति देकर, वे अप्रत्यक्ष रूप से जिम्मेदार भी हैं।’’
Similar Post
-
राहुल गांधी चार नवंबर को पंजाब के संगरूर का दौरा करेंगे: परगट सिंह
चंडीगढ़, रविवार, 25 अक्टूबर 2026। कांग्रेस नेता राहुल गांधी चार ...
-
‘ऑपरेशन सिंदूर’ ने साबित किया कि कोई भी लक्ष्य वायुसेना की पहुंच से दूर नहीं: वायुसेना प्रमुख
नई दिल्ली, रविवार, 25 अक्टूबर 2026। वायुसेना प्रमुख एयर चीफ मार ...
-
केरलम में भारी बारिश जारी, आईएमडी ने तीन जिलों के लिए ‘रेड अलर्ट’ जारी किया
तिरुवनंतपुरम, रविवार, 25 अक्टूबर 2026। केरलम में भारी बारिश की ...
