खेतड़ी में दुकान में गैस सिलेंडर फटा, एक की मौत
झुंझुनू , बुधवार, 29 अक्टूबर 2025। राजस्थान के झुंझुनू जिले में एक दुकान में गैस सिलेंडर में विस्फोट हो गया जिससे वहां सो रहे दुकानदार की मौत हो गई। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी। पुलिस के अनुसार, खेतड़ी कस्बे में हार्डवेयर की एक दुकान में यह हादसा देर रात करीब दो बजे हुआ। उस समय 28 वर्षीय दुकानदार शंकर सैनी दुकान के अंदर सो रहा था। पुलिस ने बताया कि विस्फोट के कारण दुकान का लोहे का शटर लगभग 60 फुट दूर जाकर गिरा और दुकानदार घटनास्थल से करीब 20 फुट दूर पड़ा मिला।
पुलिस ने कहा, ‘जब सिलेंडर फटा तब शंकर सैनी दुकान के अंदर सो रहा था। वह दुकान से लगभग 20 फुट दूर पड़ा मिला। उसे अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।’ घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है, जिसमें विस्फोट की तीव्रता दिखाई दे रही है। एक स्थानीय व्यक्ति ने बताया, ‘जोरदार धमाका हुआ और जब हम बाहर आए तो हार्डवेयर की दुकान से आग की लपटें उठ रही थीं।’
Similar Post
-
मुख्यमंत्री काफिले से पहले पुलिस कार्रवाई में महिला झुलसी, विपक्ष ने साधा निशाना
जयपुर, मंगलवार, 23 जून 2026। राजस्थान के जयपुर में मुख्यमंत्री ...
-
जयपुर के 14 कोचिंग-पुस्तकालय सील, 24 से ज्यादा संस्थानों को नोटिस
जयपुर, मंगलवार, 23 जून 2026। उत्तर प्रदेश के लखनऊ स्थित एक कोचिं ...
-
मुख्यमंत्री शर्मा ने किये मां अम्बाजी शक्ति पीठ के दर्शन
- पूजा-अर्चना कर की देश-प्रदेश की खुशहाली और समृद्धि की काम ...
