राजस्थान में मौसम शुष्क रहा, तापमान बढ़ा
जयपुर, शुक्रवार, 20 फरवरी 2026। राजस्थान में बीते चौबीस घंटे में मौसम शुष्क रहा और तापमान में आंशिक बढ़ोतरी दर्ज की गई। मौसम केंद्र जयपुर के अनुसार, शुक्रवार सुबह तक, बीते 24 घंटों के दौरान राज्य में मौसम शुष्क रहा। इस दौरान अधिकतम तापमान बाड़मेर एवं फलौदी में 31.2 डिग्री सेल्सियस जबकि न्यूनतम तापमान करौली में 10.5 डिग्री दर्ज किया गया। उल्लेखनीय है कि इससे पहले दो दिन एक पश्चिमी विक्षोभ के असर से राज्य के अनेक हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश हुई थी।
Similar Post
-
मुख्यमंत्री काफिले से पहले पुलिस कार्रवाई में महिला झुलसी, विपक्ष ने साधा निशाना
जयपुर, मंगलवार, 23 जून 2026। राजस्थान के जयपुर में मुख्यमंत्री ...
-
जयपुर के 14 कोचिंग-पुस्तकालय सील, 24 से ज्यादा संस्थानों को नोटिस
जयपुर, मंगलवार, 23 जून 2026। उत्तर प्रदेश के लखनऊ स्थित एक कोचिं ...
-
मुख्यमंत्री शर्मा ने किये मां अम्बाजी शक्ति पीठ के दर्शन
- पूजा-अर्चना कर की देश-प्रदेश की खुशहाली और समृद्धि की काम ...
