राजस्थान उच्च न्यायालय की जयपुर पीठ को बम से उड़ाने की धमकी
जयपुर, गुरुवार, 19 फरवरी 2026। राजस्थान उच्च न्यायालय की जयपुर पीठ को बृहस्पतिवार को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई—मेल मिला, जिसके बाद परिसर की तलाशी ली गई। पुलिस ने यह जानकारी देते हुए बताया कि उच्च न्यायालय प्रशासन से सूचना मिलने पर श्वान दस्ता और बम निरोधक दस्ता मौके पर पहुंचा और परिसर को खाली करवाकर तलाशी अभियान चलाया गया। एक पुलिस अधिकारी ने बताया, "तलाशी के दौरान कोई संदिग्ध वस्तु नहीं मिली।" इस घटना के कारण कुछ समय के लिए उच्च न्यायालय की नियमित कार्यवाही बाधित हुई। उच्च न्यायालय, स्कूलों और कॉलेजों को पहले भी कई धमकियां मिल चुकी हैं, जो सभी झूठी साबित हुईं। आज की धमकी ऐसे समय आई है जब भारत के प्रधान न्यायाधीश (सीजेआई) न्यायमूर्ति सूर्यकांत का जयपुर दौरा प्रस्तावित है। सीजेआई शुक्रवार को एक सेमिनार का उद्घाटन करने के लिए जयपुर आने वाले हैं।
Similar Post
-
जयपुर में कार्यशाला में आग लगने से कई कारें राख:पुलिस
जयपुर, बुधवार, 23 सितंबर 2026। जयपुर के सीतापुरा इलाके में महंग ...
-
राजस्थान में मौसम की विदाई होने के साथ ही तापमान फिर चढ़ा
जयपुर, बुधवार, 23 सितंबर 2026। दक्षिण पश्चिम मानसून के राजस्थान ...
-
राजस्थान के कुछ हिस्सों से दक्षिण पश्चिम मानसून लौटा: आईएमडी
नई दिल्ली, शनिवार, 19 सितंबर 2026। दक्षिण-पश्चिम मॉनसून शनिवार ...
