भारत और चीन की सेनाओं ने पूर्वी लद्दाख की स्थिति पर चर्चा की
नई दिल्ली, बुधवार, 29 अक्टूबर 2025। भारत और चीन की सेनाओं ने पूर्वी लद्दाख क्षेत्र में वास्तविक नियंत्रण रेखा (एलएसी) पर शांति व सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने पर ध्यान केंद्रित करते हुए एक और उच्चस्तरीय वार्ता आयोजित की। चीनी रक्षा मंत्रालय ने बुधवार को यह जानकारी दी। मंत्रालय ने कहा कि 25 अक्टूबर को सीमा के भारतीय हिस्से में मोल्डो-चुशूल बिंदु पर कोर कमांडर स्तर की 23वें दौर की वार्ता आयोजित की गई। मंत्रालय ने अपने बयान में कहा, “दोनों पक्षों ने चीन-भारत सीमा के पश्चिमी हिस्से के प्रबंधन के बारे में सक्रियता से और विस्तृत संवाद किया।” बैठक को लेकर भारतीय अधिकारियों की ओर से अभी कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है। चीनी रक्षा मंत्रालय ने कहा कि दोनों पक्षों ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और चीनी राष्ट्रपति शी चिनफिंग के निर्णय के अनुसार संचार व संवाद बनाए रखने का फैसला लिया है।
Similar Post
-
जम्मू कश्मीर विधानसभा में विरोध प्रदर्शन कर रहे चार विधायकों को सदन से बाहर निकाला गया
श्रीनगर, सोमवार, 29 सितंबर 2026। जम्मू कश्मीर विधानसभा में मुख् ...
-
जम्मू-कश्मीर में वाहन नदी में गिरा, चार लोगों की मौत
श्रीनगर, सोमवार, 29 सितंबर 2026। जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा जिले ...
-
असम में दो करोड़ रुपये के मादक पदार्थ जब्त, एक गिरफ्तार
गुवाहाटी, सोमवार, 29 सितंबर 2026। असम के मुख्यमंत्री हिमंत विश् ...
