मतदान दलों का किया द्वितीय रेण्डमाइजेशन
जयपुर, शनिवार, 25 अक्टूबर 2025। अंता विधानसभा उपचुनाव के तहत मतदान दलों में नियोजित होने वाले कार्मिकों का शनिवार को कंप्यूटर सॉफ्टवेयर के माध्यम से द्वितीय रेंडमाइजेशन किया गया। सामान्य पर्यवेक्षक सुभाश्री नंदा व जिला निर्वाचन अधिकारी रोहिताश्व सिंह तोमर की मौजूदगी में विधानसभा क्षेत्र अंता में उपचुनाव के लिए मतदान दलों के कार्मिकों का रेण्डमाइजेशन मिनी सचिवालय स्थित एनआईसी कक्ष में किया गया। रेण्डमाइजेशन में महिला व दिव्यांग बूथ सहित कुल 268 पोलिंग बूथों पर नियोजित होने वाले माइक्रो ऑब्जर्वर, वीडियो ग्राफर ऑब्जर्वर सहित मतदान दल कार्मिकों का रेण्डमाइजेशन करते हुए उन्हें द्वितीय प्रशिक्षण के लिए आदेश जारी किए गए। इस दौरान उप जिला निर्वाचन अधिकारी भंवरलाल जनागल, मतदान दल प्रकोष्ठ प्रभारी व सीईओ राजवीर सिंह चौधरी, रिटर्निंग अधिकारी हवाई सिंह यादव, सहायक जनसंपर्क अधिकारी मोहनलाल, एनआईसी उप निदेशक मनीष शर्मा मौजूद थे।
Similar Post
-
मुख्यमंत्री काफिले से पहले पुलिस कार्रवाई में महिला झुलसी, विपक्ष ने साधा निशाना
जयपुर, मंगलवार, 23 जून 2026। राजस्थान के जयपुर में मुख्यमंत्री ...
-
जयपुर के 14 कोचिंग-पुस्तकालय सील, 24 से ज्यादा संस्थानों को नोटिस
जयपुर, मंगलवार, 23 जून 2026। उत्तर प्रदेश के लखनऊ स्थित एक कोचिं ...
-
मुख्यमंत्री शर्मा ने किये मां अम्बाजी शक्ति पीठ के दर्शन
- पूजा-अर्चना कर की देश-प्रदेश की खुशहाली और समृद्धि की काम ...
