तीसरा मैच बारिश में धुलने के कारण इंग्लैंड ने टी20 श्रृंखला जीती
आकलैंड, गुरुवार, 23 अक्टूबर 2025। न्यूजीलैंड के खिलाफ ईडन पार्क पर तीसरा मैच सिर्फ 3 . 4 ओवर के बाद बारिश में धुलने से इंग्लैंड ने तीन मैचों की टी20 श्रृंखला 1 . 0 से जीत ली । क्राइस्टचर्च में हेगली ओवल में पहला मैच भी बारिश में धुल गया था । इंग्लैंड ने दूसरा मैच इसी स्थान पर 65 रन से जीता था । बारिश के कारण तीन गेंद के बाद ही खिलाड़ियों को मैदान छोड़ना पड़ा । खेल जब 80 मिनट बाद शुरू हुआ तो 14 ओवर प्रति टीम कर दिया गया । न्यूजीलैंड ने 3 . 1 ओवर और खेले लेकिन फिर बारिश हो गई जब मेजबान ने एक विकेट पर 38 रन बनाये थे । मैच शुरू करने की कोशिश फिर की गई और प्रति टीम आठ ओवर का कर दिया गया लेकिन जैसे ही खिलाड़ी मैदान पर उतरने लगे , बारिश फिर शुरू हो गई जिससे मैच रद्द करना पड़ा ।
Similar Post
-
पंत दिल्ली कैपिटल्स के मध्यक्रम में पूरी तरह से फिट होते हैं : गांगुली
नई दिल्ली, बुधवार, 07 अक्टूबर 2026। दिल्ली कैपिटल्स के नवनियुक् ...
-
बल्लेबाजी संघर्ष के बाद सर्वश्रेष्ठ फॉर्म में वापसी का संकेत है अय्यर का शतक : गावस्कर
लखनऊ, बुधवार, 07 अक्टूबर 2026। महान क्रिकेटर सुनील गावस्कर का क ...
-
अय्यर टी20 रैंकिंग में करियर के सर्वश्रेष्ठ सातवें स्थान पर, गिल वनडे सूची में शीर्ष पर बरकरार
दुबई, बुधवार, 07 अक्टूबर 2026। भारत के टी20 कप्तान श्रेयस अय्यर ब ...
