तमिलनाडु में बस दुर्घटना में 21 लोग घायल
तिंडिवनम (तमिलनाडु), बुधवार, 22 अक्टूबर 2025। तमिलनाडु में विल्लुपुरम जिले के तिंडीवनम में बुधवार सुबह बारिश के कारण गीली सड़क पर एक बस के पलट जाने से पांच महिलाओं सहित 21 लोग घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी। सरकार के स्वामित्व वाली यह बस पट्टुकोट्टई से चेन्नई जा रही थी, तभी तड़के करीब साढ़े तीन बजे तिंडीवनम के जक्कमपेट्टई के पास यह दुर्घटना हुई। तिंडीवनम पुलिस थाने के एक अधिकारी ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया, ‘‘21 लोगों में से चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। एक व्यक्ति का हाथ कट गया।’’
उन्होंने बताया कि चालक ने वाहन की गति कम किए बिना मोड़ने की कोशिश के दौरान वाहन पर से नियंत्रण खो दिया। बारिश के कारण सड़कों पर बहुत फिसल हो रही थी। हादसे में चालक बाल-बाल बच गया। अधिकारी ने कहा, ‘‘हमने चालक के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 281 (सार्वजनिक मार्ग पर लापरवाही से वाहन चलाना) और 125 (लापरवाही से मानव जीवन को खतरे में डालना) के तहत मामला दर्ज किया है।’’
Similar Post
-
जम्मू कश्मीर विधानसभा में विरोध प्रदर्शन कर रहे चार विधायकों को सदन से बाहर निकाला गया
श्रीनगर, सोमवार, 29 सितंबर 2026। जम्मू कश्मीर विधानसभा में मुख् ...
-
जम्मू-कश्मीर में वाहन नदी में गिरा, चार लोगों की मौत
श्रीनगर, सोमवार, 29 सितंबर 2026। जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा जिले ...
-
असम में दो करोड़ रुपये के मादक पदार्थ जब्त, एक गिरफ्तार
गुवाहाटी, सोमवार, 29 सितंबर 2026। असम के मुख्यमंत्री हिमंत विश् ...
