दिल्ली में न्यूनतम तापमान 19.6 डिग्री सेल्सियस, एक्यूआई ‘खराब’ श्रेणी में
नई दिल्ली, शनिवार, 18 अक्टूबर 2025। राष्ट्रीय राजधानी में शनिवार को न्यूनतम तापमान 19.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो मौसम के औसत तापमान से 1.2 डिग्री अधिक है। भारत मौसम विभाग (आईएमडी) ने यह जानकारी दी। सापेक्षिक आद्रता सुबह 8.30 बजे 87 प्रतिशत रही। आईएमडी के अनुसार अधिकतम तापमान करीब 32 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। मौसम विभाग ने शनिवार और रविवार को धुंध छाई रहने का अनुमान जताया है। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के आंकड़ों के अनुसार दिल्ली का वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) सुबह नौ बजे 252 रहा जोकि ‘खराब’ श्रेणी में आता है। वायु गुणवत्ता सूचकांक शून्य से 50 के बीच ‘अच्छा’, 51 से 100 के बीच को ‘संतोषजनक’, 101 से 200 के बीच को ‘मध्यम’, 201 से 300 के बीच को ‘खराब’, 301 से 400 के बीच को ‘बहुत खराब’ और 401 से 500 के बीच को ‘गंभीर’ माना जाता है।
Similar Post
-
फडणवीस से वार्ता के निमंत्रण के बाद राकांपा ने कृषि ऋण माफी को लेकर आंदोलन स्थगित किया
छत्रपति संभाजीनगर, सोमवार, 29 जून 2026। राष्ट्रवादी कांग्रेस प ...
-
महाराष्ट्र टीईटी प्रश्नपत्र लीक मामले में सीबीआई जांच की मांग, शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग उठी
मुंबई, सोमवार, 29 जून 2026। महाराष्ट्र विधान परिषद में विपक्षी ...
-
पुरी में देव स्नान पूर्णिमा का भव्य आयोजन
- 108 घड़ों के जल से हुए भगवान जगन्नाथ के दर्शन, लाखों भक्त हुए भाव ...
