जम्मू-कश्मीर में सड़क दुर्घटना में तीन लोगों की मौत
कटरा/जम्मू, मंगलवार, 14 अक्टूबर 2025। कटरा में तिपहिया वाहन और बस की टक्कर में वैष्णोदेवी जा रहे दो तीर्थयात्रियों सहित तीन लोगों की मौत हो गई और दो घायल हो गए। अधिकारियों ने मंगलवार को यह जानकारी दी। बस कटरा से उधमपुर जा रही थी तभी कटरा में सेरली जांच चौकी के पास यह दुर्घटना हुई। इस दुर्घटना में मारे गए लोगों की पहचान ऑटो चालक जीत लाल और ओडिशा निवासी तीर्थयात्री वी. कुमार साहू और जोगिंदर मतारी (66) के रूप में हुई है। दुर्घटना में ओडिशा निवासी कविता साहू और स्नेह लता मतारी घायल हो गईं और उन्हें प्रारंभिक उपचार के बाद जम्मू रेफर कर दिया गया है।
Similar Post
-
उपराष्ट्रपति राधाकृष्णन ने नशा-मुक्त भारत बनाने के लिए सामूहिक प्रयास का आह्वान किया
बेंगलुरु, रविवार, 28 जून 2026। उपराष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन न ...
-
इटावा में शिव मंदिर का निर्माण पूरा होने के बाद, मैं अयोध्या जाऊंगा: अखिलेश
प्रयागराज (उप्र), रविवार, 28 जून 2026। समाजवादी पार्टी (सपा) के रा ...
-
उद्धव ने बागी सांसदों को अयोग्य ठहराने की मांग की, कहा- दल-बदल एक बड़ी साजिश का हिस्सा
परभणी, रविवार, 28 जून 2026। शिवसेना (उबाठा) प्रमुख उद्धव ठाकरे ने ...
