सांड के पटरी पर आने से मालगाड़ी के 38 डिब्बे पटरी से उतरे, कोई हताहत नहीं
जयपुर, बुधवार, 08 अक्टूबर 2025। राजस्थान के सीकर जिले में मंगलवार रात एक मालगाड़ी के 38 डिब्बे पटरी से उतर गए। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। इसके अनुसार एक सांड (नंदी) के अचानक पटरी पर आने के कारण यह हादसा हुआ। अधिकारियों ने बुधवार को बताया कि मालगाड़ी फुलेरा से रेवाड़ी जा रही थी। घटना में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। एक अधिकारी ने कहा, ’38 डिब्बे पटरी से उतर गए, जिनमें से 16 खाली थे और 22 चावल की बोरियों से भरे हुए थे। एक सांड के अचानक पटरी पर आ जाने के कारण मालगाड़ी पटरी से उतर गई।’ उन्होंने बताया कि क्षतिग्रस्त रेल पटरियों की मरम्मत का काम शुरू कर दिया गया है।
Similar Post
-
जयपुर में कार्यशाला में आग लगने से कई कारें राख:पुलिस
जयपुर, बुधवार, 23 सितंबर 2026। जयपुर के सीतापुरा इलाके में महंग ...
-
राजस्थान में मौसम की विदाई होने के साथ ही तापमान फिर चढ़ा
जयपुर, बुधवार, 23 सितंबर 2026। दक्षिण पश्चिम मानसून के राजस्थान ...
-
राजस्थान के कुछ हिस्सों से दक्षिण पश्चिम मानसून लौटा: आईएमडी
नई दिल्ली, शनिवार, 19 सितंबर 2026। दक्षिण-पश्चिम मॉनसून शनिवार ...
