तमिलनाडु सरकार ने स्कूलों को मानसून के दौरान सुरक्षा के लिए एहतियाती कदम उठाने को कहा
चेन्नई, सोमवार, 06 अक्टूबर 2025। तमिलनाडु सरकार ने सोमवार को स्कूल प्रबंधनों को मानसून के दौरान विद्यार्थियों की सुरक्षा के लिए एहतियाती कदम उठाने की सलाह दी। तिमाही परीक्षा अवकाश के बाद आज राज्य भर के स्कूल फिर से खुल गए हैं। तिमाही परीक्षा दस से 26 सितंबर के बीच हुई थी। इसी बीच राज्य सरकार शिक्षा का अधिकार अधिनियम के अंतर्गत, छह से 17 अक्टूबर तक, शैक्षणिक वर्ष 2025 और 26 के लिए दाखिले करेगी, जिसके तहत निजी स्कूलों में नामांकित छात्रों के शिक्षण शुल्क की प्रतिपूर्ति के लिए केन्द्र द्वारा 450 करोड़ रुपये की धनराशि जारी की गई है।
Similar Post
-
जम्मू कश्मीर विधानसभा में विरोध प्रदर्शन कर रहे चार विधायकों को सदन से बाहर निकाला गया
श्रीनगर, सोमवार, 29 सितंबर 2026। जम्मू कश्मीर विधानसभा में मुख् ...
-
जम्मू-कश्मीर में वाहन नदी में गिरा, चार लोगों की मौत
श्रीनगर, सोमवार, 29 सितंबर 2026। जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा जिले ...
-
असम में दो करोड़ रुपये के मादक पदार्थ जब्त, एक गिरफ्तार
गुवाहाटी, सोमवार, 29 सितंबर 2026। असम के मुख्यमंत्री हिमंत विश् ...
