असम के गोलाघाट में नागालैंड के संदिग्ध बदमाशों ने घरों में लगाई आग
जोरहाट (असम), शुक्रवार, 03 अक्टूबर 2025। नागालैंड के संदिग्ध बदमाशों ने शुक्रवार को असम के गोलाघाट जिले के कई घरों में कथित तौर पर आग लगा दी। एक वरिष्ठ अधिकारी ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि यह घटना तड़के अंतरराज्यीय सीमा पर सरूपथार के सेक्टर बी में उरियमघाट के तेंगाताल में हुई। अधिकारी ने बताया, ‘जब ग्रामीण सो रहे थे तब नागालैंड के संदिग्ध बदमाशों ने सीमा पार की और कई घरों में आग लगा दी। संपत्ति को भारी नुकसान होने की खबरें हैं।’ आग में किसी के घायल होने या मारे जाने की खबर नहीं है। घटना का कारण तुरंत स्पष्ट नहीं हो पाया है। उन्होंने कहा, ‘नागरिक प्रशासन, पुलिस, वन विभाग के अधिकारी और सीआरपीएफ के जवान घटनास्थल पर पहुंच गए हैं। स्थिति नियंत्रण में लेकिन तनावपूर्ण बनी हुई है।’ अधिकारी ने बताया कि चूंकि यह इलाका दूरस्थ क्षेत्र में स्थित है, इसलिए अधिक जानकारी का इंतजार किया जा रहा है।
Similar Post
-
उपराष्ट्रपति राधाकृष्णन ने नशा-मुक्त भारत बनाने के लिए सामूहिक प्रयास का आह्वान किया
बेंगलुरु, रविवार, 28 जून 2026। उपराष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन न ...
-
इटावा में शिव मंदिर का निर्माण पूरा होने के बाद, मैं अयोध्या जाऊंगा: अखिलेश
प्रयागराज (उप्र), रविवार, 28 जून 2026। समाजवादी पार्टी (सपा) के रा ...
-
उद्धव ने बागी सांसदों को अयोग्य ठहराने की मांग की, कहा- दल-बदल एक बड़ी साजिश का हिस्सा
परभणी, रविवार, 28 जून 2026। शिवसेना (उबाठा) प्रमुख उद्धव ठाकरे ने ...
