टीवीके प्रमुख विजय ने भगदड़ में मारे गए लोगों के परिजनों के लिए 20-20 लाख रुपये मुआवजे की घोषणा की
चेन्नई, रविवार, 28 सितंबर 2025। तमिलगा वेत्री कषगम (टीवीके) के अध्यक्ष विजय ने 27 सितंबर को करूर में अपनी पार्टी की रैली के दौरान भगदड़ में जान गंवाने वालों के परिजनों को रविवार को 20-20 लाख रुपये का मुआवजा देने की घोषणा की। अभिनेता से नेता बने विजय ने कहा कि वह घटना से बेहद दुखी हैं। इस घटना में 30 से अधिक लोगों की जान चली गई और कई अन्य घायल हो गए। उन्होंने सोशल मीडिया पर रविवार को किए गए एक पोस्ट में शोक संतप्त परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि मृतकों के परिवारों को 20-20 लाख रुपये और घायलों को दो-दो लाख रुपये दिए जाएंगे। उन्होंने कहा, ‘‘जो नुकसान हुआ है उसे देखते हुए यह रकम कुछ भी नहीं है। मुझे पता है कि आपको जो क्षति पहुंची है उसकी भरपाई नहीं की जा सकती। यह एक अपूरणीय क्षति है। हालांकि, इस घड़ी में आपके साथ खड़ा होना और आपका दुख साझा करना मेरा कर्तव्य है।’’ उन्होंने कहा कि वह घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करते हैं और आश्वासन दिया कि उनकी पार्टी के कार्यकर्ता अस्पतालों में इलाज करा रहे लोगों को हर संभव सहायता प्रदान करेंगे।
Similar Post
-
सपा प्रवक्ता राजकुमार भाटी के खिलाफ धार्मिक भावनाएं आहत करने के आरोप में मुकदमा दर्ज
नोएडा, शनिवार, 24 अक्टूबर 2026। उत्तर प्रदेश के नोएडा में भारती ...
-
आईएएस अधिकारी सज्जन सिंह यादव होंगे जम्मू-कश्मीर के नए मुख्य सचिव
जम्मू, शनिवार, 24 अक्टूबर 2026। एजीएमयूटी कैडर के भारतीय प्रशास ...
-
उत्तराखंड के राज्यपाल ढाल सिंह बिसेन ने बदरीनाथ और केदारनाथ में पूजा-अर्चना की
गोपेश्वर, शनिवार, 24 अक्टूबर 2026। उत्तराखंड के नवनियुक्त राज् ...
