पूर्व विधायक नवरंग सिंह जाखड़ का निधन
जयपुर, शनिवार, 20 सितंबर 2025। राजस्थान के झुंझुनूं जिले में नवलगढ़ विधानसभा क्षेत्र से पूर्व विधायक नवरंग सिंह जाखड़ का शुक्रवार देर रात निधन हो गया। वह करीब 87 वर्ष के थे। प्राप्त जानकारी के अनुसार श्री जाखड़ की अचानक तबीयत खराब होने के बाद शुक्रवार देर रात निधन हो गया। विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने श्री जाखड़ के निधन पर गहरा दुःख व्यक्त किया है। श्री देवनानी ने कहा कि नवलगढ़ से दो बार विधायक निर्वाचित हुए श्री नवरंग सिंह ने क्षेत्र के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उन्होंने ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति और शोक संतृप्त परिजनों को यह दुःख सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की। उल्लेखनीय है कि श्री जाखड़ नवलगढ़ विधानसभा क्षेत्र से वर्ष 1977 में जनता पार्टी के सदस्य एवं वर्ष 1985 में लोकदल के सदस्य के रूप में राजस्थान विधानसभा के लिए चुने गए।
Similar Post
-
जयपुर में कार्यशाला में आग लगने से कई कारें राख:पुलिस
जयपुर, बुधवार, 23 सितंबर 2026। जयपुर के सीतापुरा इलाके में महंग ...
-
राजस्थान में मौसम की विदाई होने के साथ ही तापमान फिर चढ़ा
जयपुर, बुधवार, 23 सितंबर 2026। दक्षिण पश्चिम मानसून के राजस्थान ...
-
राजस्थान के कुछ हिस्सों से दक्षिण पश्चिम मानसून लौटा: आईएमडी
नई दिल्ली, शनिवार, 19 सितंबर 2026। दक्षिण-पश्चिम मॉनसून शनिवार ...
