राजस्थान में आरएएस के 222 अधिकारियों के तबादले
जयपुर, सोमवार, 15 सितंबर 2025। राजस्थान सरकार ने प्रशासनिक ढांचे में बड़ा फेरबदल करते हुए सोमवार को राजस्थान प्रशासनिक सेवा (आरएएस) के 222 अधिकारियों के तबादले किए। कार्मिक विभाग की ओर से जारी आदेश में सरकार के कई विभागों में अधिकारी बदले गए हैं। पदस्थापन की प्रतीक्षा कर रहे आरएएस अधिकारियों को पोस्टिंग दी गई है। अदेश में कहा गया है कि सहकारिता विभाग के संयुक्त शासन सचिव दिनेश कुमार को पशुपालन विभाग में संयुक्त शासन सचिव पद पर लगाया गया है। जल संसाधन विभाग में संयुक्त सचिव असलम शेर खान को अल्पसंख्यक मामला विभाग में संयुक्त सचिव पद पर लगाया गया है। इसी तरह आरएएस नरेश कुमार बंसल को कार्मिक विभाग के संयुक्त शासन सचिव पद से हटाकर नगर निगम जयपुर ग्रेटर में अतिरिक्त आयुक्त लगाया गया है। आरएएस आनंदी लाल वैष्णव अब संयुक्त शासन सचिव (गृह-पुलिस) होंगे। आदेश में दर्जन भर आरएएस अधिकारियों को अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है जबकि पहले किए गए कुछ तबादलों के आदेश रद्द कर दिए गए हैं।
Similar Post
-
राजस्थान के औद्योगिक विकास का केन्द्र बनेगा पचपदरा– पटेल
- संसदीय कार्य मंत्री ने प्रधानमंत्री मोदी की प्रस्तावित यात् ...
-
मुख्य सचिव श्री वी. श्रीनिवास ने राजीविका मिशन की समीक्षा बैठक ली
- लखपति दीदियों से किया वर्चुअल संवाद
जयपुर, रविव ...
-
रीको की बड़ी पहलः राजस्थान वित्त निगम (RFC) को संपत्ति विक्रय के लिये सशर्त एनओसी मंजूर
जयपुर, शनिवार, 11 अप्रैल 2026। राजस्थान में औद्योगिक विकास एवं ...
