पुणे में भारी बारिश, बाढ़ग्रस्त गांव से 70 लोगों को निकाला गया
पुणे, सोमवार, 15 सितंबर 2025। महाराष्ट्र में पुणे जिले के एक गांव में भारी बारिश के कारण कुछ इलाकों के जलमग्न होने से आधी रात के बाद करीब 70 लोगों को निकाला गया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। पुणे महानगर क्षेत्र विकास प्राधिकरण (पीएमआरडीए) के दमकल अधिकारियों ने बताया कि अभी किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। पुणे शहर और जिले के अन्य हिस्सों में रविवार देर रात से भारी बारिश हुई। अग्निशमन अधिकारी विजय महाराज ने बताया, ‘‘थेउर गांव के कुछ इलाकों में जलभराव की सूचना मिलने के बाद, पीएमआरडीए के अग्निशमन विभाग और आपदा प्रबंधन की एक टीम को भेजा गया। भारी बारिश के कारण जलभराव हुआ क्योंकि नाला कुछ जगहों पर संकरा था, जिससे पानी सड़कों पर आ गया। एहतियात के तौर पर हमने कुछ घरों से 60 से 70 लोगों को निकाला और उन्हें सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया।’’ उन्होंने कहा कि सुबह तक पानी कम हो गया और स्थिति सामान्य हो गई। इस बीच, भारी बारिश के कारण जिले के हडपसर क्षेत्र के कई स्कूलों में सोमवार को अवकाश घोषित कर दिया गया। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के अधिकारियों ने बताया कि पुणे शहर के लोहेगांव वेधशाला ने सोमवार सुबह साढ़े आठ बजे तक 24 घंटे की अवधि में 129.2 मिलीमीटर बारिश दर्ज की।
Similar Post
-
दक्षिण मुंबई में आयकर कार्यालय की इमारत में आग, लोगों को निकाला गया बाहर
मुंबई, सोमवार, 17 अगस्त 2026। दक्षिण मुंबई के चर्चगेट में आयकर क ...
-
बंगाल एसटीएफ ने कोलकाता में आईएसआई के ‘एजेंट’ के संदिग्ध सहयोगी को गिरफ्तार किया
कोलकाता, सोमवार, 17 अगस्त 2026। पश्चिम बंगाल पुलिस के विशेष कार ...
-
भोगपुरम हवाई अड्डे पर वाणिज्यिक उड़ान सेवाएं शुरू
विजयनगरम (आंध्र प्रदेश), सोमवार, 17 अगस्त 2026। आंध्र प्रदेश के भ ...
