मध्यप्रदेश सरकार ने बाढ़ प्रभावित छत्तीसगढ़ को पांच करोड़ रुपये, राहत सामग्री भेजने की घोषणा की
भोपाल, रविवार, 07 सितंबर 2025। मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने अतिवृष्टि और बाढ़ से प्रभावित छत्तीसगढ़ को पांच करोड़ रुपये और राहत सामग्री भेजने की रविवार को घोषणा की। मुख्यमंत्री ने छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय को आश्वस्त किया कि मध्यप्रदेश सरकार सदैव उनके साथ है। उन्होंने कहा, ‘‘पड़ोसी राज्य की मदद हमारा दायित्व है। मध्यप्रदेश सरकार की ओर से मदद की भावना से पांच करोड़ रुपये और राहत सामग्री, छत्तीसगढ़ भेजी जा रही है।"
छत्तीसगढ़ में दंतेवाड़ा सहित कई क्षेत्रों में बाढ़ से बहुत क्षति हुई है। यादव ने प्रभावित क्षेत्रों में नागरिकों की सहायता के लिए तत्परता से कार्य करने के लिए मुख्यमंत्री साय की सराहना की और कहा कि मध्यप्रदेश सरकार प्रदेश के आसपास के हालातों पर लगातार नजर रख रही है। उन्होंने कहा, "मध्यप्रदेश की ओर से भविष्य में भी छत्तीसगढ़ को आवश्यकतानुसार सहायता और राहत उपलब्ध कराई जाएगी।" यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में सभी सरकारें परस्पर समन्वय और सहानुभूति के भाव से कठिनाई और परेशानी के समय में साथ-साथ काम कर रही हैं। पिछले दिनों छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले में बांध टूटने से आई बाढ़ में पांच लोगों की मौत हो गई थी।
Similar Post
-
हैदराबाद में ‘इंडिया’ के घटक दलों ने सीईसी के इस्तीफे की मांग को लेकर रैली निकाली
हैदराबाद, गुरुवार, 08 अक्टूबर 2026। तेलंगाना में कांग्रेस के ने ...
-
भारत ने सऊदी अरब के दो हवाई अड्डों पर हुए हमलों की निंदा की
नई दिल्ली, गुरुवार, 08 अक्टूबर 2026। भारत ने बृहस्पतिवार को सऊद ...
-
कॉजपा के संस्थापक अभिजीत दीपके ने प्रधानमंत्री मोदी पर ‘लोकतंत्र की हत्या करने’ का आरोप लगाया
बेंगलुरु, गुरुवार, 08 अक्टूबर 2026। कॉकरोच जनता पार्टी (कॉजपा) क ...
