सड़क हादसे में दो लोगों की मौत, 15 घायल
जयपुर, शुक्रवार, 05 सितंबर 2025। राजस्थान के डीडवाना-कुचामन जिले के मौलासर इलाके में शुक्रवार को एक कार और बस की टक्कर में दो लोगों की मौत हो गई और 15 अन्य घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी। डीडवाना के वृत्ताधिकारी (सीओ) धर्म पूनिया ने बताया कि दुर्घटना उस समय हुई जब ग्रामीण रास्ते से निकलकर एक कार अचानक राजमार्ग पर आई और तेज रफ्तार से गुजर रही बस से टकरा गई। पूनिया ने कहा, "कार में पांच लोग सवार थे। उनमें से दो की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीन घायल हो गए। बस में सवार बारह यात्री भी हादसे में घायल हुए हैं।" उन्होंने बताया कि सभी घायलों को इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल ले जाया गया है।
Similar Post
-
भिवाड़ी औद्योगिक क्षेत्र में जूता फैक्टरी में भीषण आग
जयपुर, बुधवार, 07 अक्टूबर 2026। राजस्थान के भिवाड़ी औद्योगिक क् ...
-
जयपुर में कार्यशाला में आग लगने से कई कारें राख:पुलिस
जयपुर, बुधवार, 23 सितंबर 2026। जयपुर के सीतापुरा इलाके में महंग ...
-
राजस्थान में मौसम की विदाई होने के साथ ही तापमान फिर चढ़ा
जयपुर, बुधवार, 23 सितंबर 2026। दक्षिण पश्चिम मानसून के राजस्थान ...
