कपास पर आयात शुल्क की छूट 31 दिसंबर तक बढ़ाई गयी
नई दिल्ली, गुरुवार, 28 अगस्त 2025। केंद्र सरकार ने कपास पर आयात शुल्क छूट इस वर्ष 31 दिसंबर तक बढ़ाने की घोषणा की है। वित्त मंत्रालय की ओर से गुरुवार को जारी एक विज्ञप्ति में कहा गया है कि निर्यातकों को और अधिक समर्थन देने के लिए, केंद्र सरकार ने कपास (एचएस 5201) पर आयात शुल्क छूट को 30 सितंबर से 31 दिसंबर तक बढ़ाने का निर्णय लिया है। उल्लेखनीय है कि सरकार ने घरेलू वस्त्र उद्योग क्षेत्र के लिए कपास की उपलब्धता बढ़ाने के लिए, केंद्र सरकार ने 19 अगस्त से 30 सितंबर तक कपास पर आयात शुल्क में अस्थायी छूट दी थी। वित्त मंत्रालय ने कहा है कि इस अधिसूचना का पालन किया जाएगा। उल्लेखनीय है कि अमेरिका में भारतीय उत्पादों पर भारी आयात शुल्क लगाने के करम सरकार के फैसले के बाद सरकार स्थानीय उद्योगों पर उसका आघात काम करने के लिए विभिन्न उपाय कर रही है।
Similar Post
-
यूपी कांग्रेस की अध्यक्ष आराधना मिश्रा का बड़ा बयान, कहा-विधानसभा चुनाव में जीत जरूरी, सीट नहीं
नई दिल्ली, सोमवार, 05 अक्टूबर 2026। उत्तर प्रदेश कांग्रेस की नई ...
-
आंध्र प्रदेश उच्च न्यायालय के पांच नए न्यायाधीशों ने ली शपथ
अमरावती, सोमवार, 05 अक्टूबर 2026। आंध्र प्रदेश हाईकोर्ट के पांच ...
-
बिहार में बाढ़ : पप्पू यादव का सरकार पर हमला, बोले-गाद नासा ने नहीं, बिहार की व्यवस्था ने जमा की
पटना, सोमवार, 05 अक्टूबर 2026। पूर्णिया से निर्दलीय सांसद राजेश ...
