भारत ने अपने हवाई क्षेत्र में पाकिस्तानी विमानों पर लगी पाबंदी बढ़ाई
नई दिल्ली, शनिवार, 23 अगस्त 2025। भारत ने अपने हवाई क्षेत्र में पाकिस्तानी विमानों पर लगी पाबंदी 24 सितंबर तक के लिए बढ़ा दी है। पाकिस्तान ने भी भारतीय विमानों के लिए अपने हवाई क्षेत्र को बंद करने की अवधि 24 सितंबर तक बढ़ा दी है। दोनों देशों ने हवाई क्षेत्र को बंद रखने की अवधि बढ़ाने के लिए अलग-अलग ‘नोटिस टू एयरमेन’ जारी किए हैं। पहलगाम में 22 अप्रैल को आतंकी हमले में 26 लोगों की मौत के बाद भारत ने 30 अप्रैल से पाकिस्तान के लिए अपना हवाई क्षेत्र बंद कर दिया था। तब से भारत प्रतिबंध की अवधि बढ़ाता रहा है। ‘नोटिस-टू-एयरमैन’ के अनुसार भारतीय हवाई क्षेत्र पाकिस्तान में पंजीकृत विमानों और पाकिस्तानी एयरलाइंस/ऑपरेटरों द्वारा संचालित/स्वामित्व वाले या पट्टे पर लिए गए विमानों, जिनमें सैन्य उड़ानें भी शामिल हैं, के लिए उपलब्ध नहीं होगा। यह नोटिस 22 अगस्त को जारी किया गया। हवाईक्षेत्र भारतीय मानक समय (आईएसटी) के अनुसार 24 सितंबर को साढ़े पांच बजे तक बंद रहेगा।
Similar Post
-
सपा प्रवक्ता राजकुमार भाटी के खिलाफ धार्मिक भावनाएं आहत करने के आरोप में मुकदमा दर्ज
नोएडा, शनिवार, 24 अक्टूबर 2026। उत्तर प्रदेश के नोएडा में भारती ...
-
आईएएस अधिकारी सज्जन सिंह यादव होंगे जम्मू-कश्मीर के नए मुख्य सचिव
जम्मू, शनिवार, 24 अक्टूबर 2026। एजीएमयूटी कैडर के भारतीय प्रशास ...
-
उत्तराखंड के राज्यपाल ढाल सिंह बिसेन ने बदरीनाथ और केदारनाथ में पूजा-अर्चना की
गोपेश्वर, शनिवार, 24 अक्टूबर 2026। उत्तराखंड के नवनियुक्त राज् ...
