कोलकाता जा रही एअर इंडिया एक्सप्रेस की उड़ान तकनीकी खराबी के बाद बेंगलुरु लौटी
नई दिल्ली, सोमवार, 04 अगस्त 2025। कोलकाता जा रहा एअर इंडिया एक्सप्रेस का एक विमान तकनीकी खराबी के कारण रविवार शाम बेंगलुरु लौट गया। ‘फ्लाइट ट्रैकिंग’ वेबसाइट फ्लाइटरडार 24.कॉम पर दी गई जानकारी के अनुसार, एअरबस ए320 विमान द्वारा संचालित उड़ान आईएक्स2718 करीब दो घंटे से अधिक समय तक हवा में रही और इसके बाद वापस लौट गई। ‘एअर इंडिया एक्सप्रेस’ के एक प्रवक्ता ने सोमवार को एक बयान में कहा, ‘‘बेंगलुरु से निकला हमारा एक विमान तकनीकी खराबी के कारण हवाई अड्डे पर वापस लौट गया। विमान ने सुरक्षित लैंडिंग से पहले ईंधन और वजन कम करने के लिए हवा में चक्कर लगाया।’’ यात्रियों को कोलकाता ले जाने के लिए दूसरे विमान की व्यवस्था की गई। एअर लाइन इस विमान में तकनीकी खराबी की जांच कर रही है। फिलहाल विमान में सवार यात्रियों की संख्या के बारे में विवरण नहीं दिया गया है।
Similar Post
-
जम्मू कश्मीर विधानसभा में विरोध प्रदर्शन कर रहे चार विधायकों को सदन से बाहर निकाला गया
श्रीनगर, सोमवार, 29 सितंबर 2026। जम्मू कश्मीर विधानसभा में मुख् ...
-
जम्मू-कश्मीर में वाहन नदी में गिरा, चार लोगों की मौत
श्रीनगर, सोमवार, 29 सितंबर 2026। जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा जिले ...
-
असम में दो करोड़ रुपये के मादक पदार्थ जब्त, एक गिरफ्तार
गुवाहाटी, सोमवार, 29 सितंबर 2026। असम के मुख्यमंत्री हिमंत विश् ...
