अमरनाथ यात्रा: 3,582 तीर्थयात्रियों का नया जत्था जम्मू आधार शिविर से रवाना
जम्मू, बुधवार, 23 जुलाई 2025। जम्मू-कश्मीर में 'बम बम भोले' का जयकारा लगाते हुए श्री अमरनाथ यात्रा के लिए 3,582 तीर्थयात्रियों का एक नया जत्था बुधवार को भगवती नगर आधार शिविर से पवित्र गुफा मंदिर के लिए रवाना हुआ। अधिकारियों ने कहा, 'आज सुबह 3,582 तीर्थयात्रियों का एक नया जत्था कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच जम्मू आधार शिविर से श्री अमरनाथ यात्रा गुफा मंदिर के लिए रवाना हुआ। अधिकारियों ने कहा, 'हल्के और भारी मोटर वाहनों सहित 126 वाहनों के बेड़े में 143 तीर्थयात्री पहलगाम मार्ग और 3,439 बालटाल मार्ग के लिए रवाना हुये। गौरतलब है कि 38 दिवसीय वार्षिक तीर्थयात्रा दो जुलाई को जम्मू आधार शिविर से शुरू हुयी थी और नौ अगस्त को समाप्त होगी। अब तक तीन लाख से अधिक तीर्थयात्री बाबा बर्फानी के दर्शन कर चुके हैं।
Similar Post
-
चमोली सुरंग हादसे में सात लोगों की मौत, तीन लापता लोगों की तलाश जारी
गोपेश्वर (उत्तराखंड), शुक्रवार, 14 अगस्त 2026। उत्तराखंड के चमो ...
-
मुख्यमंत्री उमर ने जम्मू कश्मीर के नदी जल पर दावे को लेकर पाकिस्तान को आड़े हाथ लिया
श्रीनगर, शुक्रवार, 14 अगस्त 2026। जम्मू कश्मीर के नदी जल पर दावा ...
-
कोयले की मांग 2030 तक 1.6 अरब टन तक पहुंचने का अनुमान : सचिव
मुंबई, शुक्रवार, 14 अगस्त 2026। केंद्रीय कोयला सचिव विक्रम देव ...
