पैट्रिक एंटनी आइकिया इंडिया के सीईओ बने
फर्नीचर और घरेलू साजसज्जा का सामान बनाने प्रमुख कंपनी आइकिया इंडिया ने मंगलवार को पैट्रिक एंटनी को अपना अगला मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) नियुक्त करने की घोषणा की। आइकिया इंडिया ने बयान में कहा कि एंटनी की नियुक्ति अगस्त, 2025 से प्रभावी होगी और वह देश के खुदरा प्रबंधक और मुख्य स्थिरता प्रबंधक के रूप में भी काम करेंगे। वह सुजैन पुल्वरर की जगह लेंगे, जिन्होंने आइकिया में अपनी भूमिका छोड़ने का फैसला किया है। वह 28 वर्षों तक आइकिया से जुड़ी रहीं और आठ साल से अधिक का समय भारत में बिता चुकी हैं। एंटनी के पास भारत में काम करने का अनुभव है, जिसमें उप-सीईओ के रूप में पांच साल का कार्यकाल भी शामिल है।
Similar Post
-
घरेलू एलपीजी सिलेंडर 29 रुपये महंगा
नई दिल्ली, रविवार, 07 जून 2026। घरेलू रसोई गैस (एलपीजी) सिलेंडर र ...
-
वैश्विक आपूर्ति श्रृंखलाओं में बिखराव, इस समय का सबसे बड़ा जोखिम : आरबीआई गवर्नर
मुंबई, शुक्रवार, 05 जून 2026। भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) के गवर् ...
