सैयारा का जबरदस्त क्रेज
- 100 करोड़ के पार हुई फिल्म
यशराज फिल्मस (वाईआरएफ) के बैनर तले बनी फिल्म ‘सैयारा’ ने भारतीय बाजार में 100 करोड़ रूपये से अधिक की कमाई कर ली है। मोहित सूरी के निर्देशन में बनी और वाईआरएफ के सीईओ अक्षय विधानी निर्मित सैयारा 18 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज़ हुई है। इस फिल्म में अहान पांडे और अनीत पड्डा की रोमांटिक केमिस्ट्री को दर्शक बेहद पसंद कर रहे हैं। फिल्म सैयारा बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रही है। सैयारा को क्रिटिक्स के साथ-साथ स्टार्स के भी शानदार रिव्यू मिल रहे हैं। ट्रेड वेबसाइट सैकनिल्क की रिपोर्ट के अनुसार फिल्म सैयारा ने पहले दिन भारतीय बाजार में 21 करोड़ रुपए की शानदार कमाई की। दूसरे दिन फिल्म ने 25 करोड़, तीसरे दिन 37.75 करोड़ का कारोबार किया है। अब सैयारा के चौथे दिन का कलेक्शन भी सामने आ गया है। सैकनिल्क की अर्ली रिपोर्ट के अनुसार फिल्म सितारे सैयारा ने चौथे दिन 22.5 करोड़ रुपए की कमाई की है। इस तरह फिल्म सैयारा ने भारतीय बाजार में 105 करोड़ रुपए से अधिक की कमाई कर चुकी है।
Similar Post
-
रानी मुखर्जी को राज कपूर विशेष योगदान पुरस्कार
बॉलीवुड अभिनेत्री रानी मुखर्जी को भारतीय सिनेमा में उल्लेखनीय योग ...
-
यामी गौतम की फिल्म 'नई नवेली' का टीजर लॉन्च
अभिनेत्री यामी गौतम की हॉरर-कॉमेडी फिल्म 'नई नवेली' के मेकर्स ने ...
-
तापसी पन्नू स्टारर ‘गांधारी’ बनी नेटफ्लिक्स पर दूसरी सबसे बड़ी इंडियन ओरिजिनल फिल्म ओपनिंग
तापसी पन्नू की लीडिंग गांधारी ने नेटफ्लिक्स पर एक बड़ी उपलब्धि हास ...
