इंडियन आइडल के स्टेज पर सिद्धांत चतुर्वेदी ने फिर रचा रैप मैजिक

img

सिद्धांत चतुर्वेदी हाल ही में अपने आगामी रोमांटिक फिल्म 'दो दीवाने सहर में' के प्रमोशन के लिए इंडियन आइडल के मंच पर नज़र आए। संजय लीला भंसाली द्वारा निर्देशित इस फिल्म में उनके साथ मृणाल ठाकुर हैं। इंडियन आइडल के मंच पर रोमांटिक अंदाज़ में नज़र आए सिद्धांत चतुर्वेदी ने ऐसा जादू रचा, जिससे एक बार फिर उन्होंने ये साबित कर दिया कि आखिर क्यों उन्हें बॉलीवुड का यूथ आइकन कहा जाता है। दरअसल हुआ यूं कि एपिसोड के दौरान जैसे ही शो के जज बादशाह ने अपनी को-जज श्रेया घोषाल के साथ मिलकर 'गली बॉय' में सिद्धांत की दमदार परफॉर्मेंस को याद करते हुए उनसे रैप करने का अनुरोध किया, तो सिद्धांत ने देखते ही देखते स्टेज पर एक इम्प्रोवाइज़्ड रैप गाना शुरू कर दिया। सिर्फ यही नहीं, इस रैप को उन्होंने थोड़ा और मज़ेदार बनाते हुए कुछ पंक्तियाँ मृणाल के नाम भी समर्पित कर दीं। सिद्धांत के इस अचानक परफॉर्मेंस ने माहौल को इस तरह एनर्जेटिक बना दिया कि देखते ही देखते सिद्धांत चर्चा का विषय बन गए और कुछ ही पलों में इसके क्लिप्स सोशल मीडिया पर वायरल हो गए। फिल्म रिलीज़ के 7 साल बाद सिद्धांत को एक बार फिर रैपर बना देख उनके फैंस ने उन्हें, जबरदस्त प्रतिक्रियाएं दीं।

गौरतलब है कि साल 2019 में 'गली बॉय' की रिलीज़ के साथ ही एमसी शेर के रूप में सिद्धांत का किरदार फिल्म का ब्रेकआउट हाइलाइट बन गया था। उनका कॉन्फिडेंट स्वैग, दमदार स्क्रीन प्रेज़ेंस और यादगार डायलॉग्स उन्हें रातों-रात चर्चा में ले आया था। सच कहें तो भारतीय सिनेमा में उनका यह किरदार, सिर्फ एक किरदार नहीं, बल्कि एक पॉप-कल्चर फिनॉमिना बन चुका है, जिसकी लाइन्स आज भी कोट की जाती हैं।
फिलहाल 7 साल बाद, सिद्धांत एक दिलचस्प मोड़ पर खड़े हैं। 'गली बॉय' के स्ट्रीट-स्मार्ट एमसी शेर से लेकर अब वे भंसाली फिल्म्स की 'दो दीवाने सहर में' एक सॉफ्ट, रोमांटिक हीरो के साथ अपने लवर-बॉय फेज़ में पूरी तरह कदम रख रहे हैं। और हालिया वायरल रैप मोमेंट यह साबित करता है कि भले ही उनकी इमेज बदल रही हो, लेकिन परफॉर्मर की आग आज भी उतनी ही तेज़ है, जितना पहले थी।

Similar Post

LIFESTYLE

AUTOMOBILES

Recent Articles

Facebook Like

Subscribe

FLICKER IMAGES

Advertisement