शशि थरूर ने की प्रियंका चोपड़ा की तारीफ, प्रियंका ने किया शुक्रिया
कांग्रेस सांसद शशि थरुर ने अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा की तारीफ की है और कहा है कि एक दशक बाद उनसे (प्रियंका) से मिलकर अच्छा लगा और यह देखकर तथा सुनकर और अच्छा लगा कि वह कमाल का काम कर रही हैं। गौरतलब है कि श्री थरूर हार्वर्ड इंडिया के सालाना समारोह में पहुंचे थे, जहां प्रियंका चोपड़ा के साथ उनकी मुलाकात हुई। इस सम्मेलन में भारतीय उद्यमी, नीति निर्माता और संस्कृति से जुड़ी कई हस्तियां शामिल हुईं। श्री थरूर और प्रियंका चोपड़े इस समारोह के मुख्य वक्ताओं में शामिल थे।
इस दौरान दोनों की मुलाकात और उनके हाव-भाव ने लोगों का ध्यान अपनी ओर खींचा। श्री थरूर ने सोशल मीडिया एक्स पर इस पल को शेयर किया और प्रियंका की तारीफ करते हुए लिखा कि हार्वर्ड इंडिया सम्मेलन के समापन समारोह के दौरान प्रियंका चोपड़ा से मुलाकात हुई। यह देख कर अच्छा लगा कि वह अच्छा कर रही हैं! उन्होंने एक ऐसे स्टेज पर पहुँचकर इंडिया को गर्व महसूस कराया है, जिस पर भारतीयों को बहुत कम मौका मिलता है। हां, वह बहुत खूबसूरत लग रही हैं, और समझदार दिख रही हैं।
प्रियंका चोपड़ा ने प्यार से जवाब देते हुए श्री थरुर का शुक्रिया अदा किया और कहा कि शशि थरूर सर, आपसे दोबारा मिलकर बहुत अच्छा लगा। आप जैसे वक्ताओं की हमेशा से मैं तारीफ करती हूं और आपकी शाबाशी के लिए शुक्रिया। मेरे पैनल में रुकने और अपनी समझदारी को साझा करने के लिए आपका बहुत-बहुत धन्यवाद। उम्मीद है आप जल्द ही बेहतर महसूस करेंगे और हमारी राहें फिर से मिलेंगी। इस दौरान प्रियंका चोपड़ा ने अमेरिका में अपने शुरुआती सालों और अनुभवों के बारे में बताया। उन्होंने कहा, आपकी जिंदगी इच्छा और अनुभवों का योग होती है। मेरा उस छोटी उम्र में अमेरिका जाना, वह मेरे लिए बहुत महत्वपूर्ण समय था। कम उम्र में मिले अनुभव आपको परिपक्व बनाते हैं। आप उन चीज़ों को चुनते हैं जो आपके लिए काम करती हैं, जो आपके काम आती हैं। मैंने वह समय अमरीका में बिताया। इसने निश्चित रूप से मुझे परिभाषित किया, मुझे आत्मनिर्भर बनाया।
Similar Post
-
ऋतिक रोशन ने 'रामायण' से जुड़े वीएफएक्स को लेकर हो रही आलोचना पर प्रतिक्रिया दी
बॉलीवुड अभिनेता ऋतिक रोशन ने रणबीर कपूर अभिनीत फिल्म 'रामायण' मे ...
-
फिल्म 'धुरंधर' ने मुझे प्रसिद्धि दिलाई : अभिनेता बिमल ओबेरॉय
तीन दशकों तक संघर्ष, असफलताओं और खुद पर लगातार मेहनत करने के बाद आखि ...
-
राजकुमार राव के प्रोडक्शन की पहली फिल्म 'टोस्टर' का ट्रेलर आउट
अभिनेत्री सान्या मल्होत्रा और राजकुमार राव की आगामी फिल्म 'टोस्ट ...
