मीना कुमारी और मधुबाला की बायोपिक में काम करना चाहती हैं तृप्ति डिमरी
बॉलीवुड अभिनेत्री तृप्ति डिमरी, मीना कुमारी और मधुबाला की बायोपिक में काम करना चाहती हैं। फिल्म ‘एनिमल’ में तृप्ति डिमरी ने ‘जोया’ का किरदार निभाया था।इस फिल्म में उनके प्रदर्शन और आकर्षक उपस्थिति के कारण, सोशल मीडिया पर उनकी लोकप्रियता बढ़ी और फैंस ने उन्हें ‘नेशनल क्रश’ का खिताब दिया। तृप्ति डिमरी जल्द ही सिद्धांत चतुर्वेदी के साथ ‘धड़क 2’ में नजर आएंगी। तृप्ति डिमरी बायोपिक फिल्मों में काम करना चाहती है। तृप्ति डिमरी ने बताया कि वह मीना कुमारी और मधुबाला की बहुत बड़ी फैन है। तृप्ति डिमरी ने बताया कि यदि उन्हें अवसर मिले तो वह मीना कुमारी और मधुबाला की बायोपिक में काम करना चाहेंगी। उन्होंने कहा कि यह उनके लिये किसी सपने के सच होने जैसा होगा। तृप्ति डिमरी ने कहा कि वह एक्शन फिल्मों में काम करना चाहती है। तृप्ति ने कहा,मैंने अभी तक कभी एक्शन नहीं किया और मुझे लगता है कि यह एक ऐसा जॉनर है जिसमें बहुत कुछ सीखने को मिलेगा।
Similar Post
-
रानी मुखर्जी को राज कपूर विशेष योगदान पुरस्कार
बॉलीवुड अभिनेत्री रानी मुखर्जी को भारतीय सिनेमा में उल्लेखनीय योग ...
-
यामी गौतम की फिल्म 'नई नवेली' का टीजर लॉन्च
अभिनेत्री यामी गौतम की हॉरर-कॉमेडी फिल्म 'नई नवेली' के मेकर्स ने ...
-
तापसी पन्नू स्टारर ‘गांधारी’ बनी नेटफ्लिक्स पर दूसरी सबसे बड़ी इंडियन ओरिजिनल फिल्म ओपनिंग
तापसी पन्नू की लीडिंग गांधारी ने नेटफ्लिक्स पर एक बड़ी उपलब्धि हास ...
