बिजनौर में तेज रफ्तार वाहन बचने के प्रयास में स्कूल बस पलटी, 10 लोग घायल
बिजनौर (उप्र), गुरुवार, 10 जुलाई 2025। गांवों से बच्चों को स्कूल लेकर जा रही एक बस, सामने से आ रहे तेज रफ्तार वाहन से बचने के प्रयास में बृहस्पतिवार को पलट गई जिससे बच्चों सहित 10 लोग घायल हो गये। पांच बच्चों को जिला चिकित्सालय भेजा गया है। अफजलगढ़ थाना प्रभारी सुमित राठी ने यह जानकारी देते हुए बताया कि बृहस्पतिवार की सुबह कालागढ़ मार्ग स्थित सनशाइन स्कूल, विजयनगर की बस मीरापुर और बनियोंवाला गांव से लगभग दो दर्जन बच्चों को लेकर आ रही थी।
उन्होंने बताया कि तभी सामने से आ रहे तेज रफ्तार वाहन से बचने की कोशिश में बस सड़क के किनारे एक गड्ढे में पलट गई। राठी ने बताया कि आसपास मौजूद गांव वालों ने बच्चों को बस से बाहर निकाला। इस दौरान दुर्घटना में घायल एक शिक्षिका और नौ बच्चों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया जहां से पांच बच्चों को प्राथमिक उपचार के बाद जिला चिकित्सालय लाया गया है। चिकित्सकों के अनुसार पांचों बच्चों का उपचार चल रहा है।
Similar Post
-
दिल्ली पुलिस ने 30 करोड़ रु की साइबर ठगी से जुड़े गिरोह का भंडाफोड़ किया, सात गिरफ्तार
नई दिल्ली, सोमवार, 27 अक्टूबर 2026। दिल्ली पुलिस ने 30 करोड़ रुपय ...
-
न्यायालय ने धनशोधन मामले में रियल्टी कंपनी के प्रवर्तक की जमानत याचिका पर ईडी से जवाब मांगा
नई दिल्ली, सोमवार, 27 अक्टूबर 2026। उच्चतम न्यायालय ने घर खरीदा ...
-
गुजरात सरकार ने देवभूमि द्वारका, कच्छ, जामनगर और पोरबंदर जिलों को सूखा प्रभावित घोषित किया
गांधीनगर, सोमवार, 27 अक्टूबर 2026। गुजरात सरकार ने सोमवार को दे ...
