झारखंड: आईएमडी ने कई हिस्सों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया
रांची, शनिवार, 05 जुलाई 2025। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने रविवार को झारखंड के कई हिस्सों में बहुत भारी बारिश का ‘ऑरेंज’ अलर्ट जारी किया। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। आईएमडी ने बुलेटिन में कहा कि गुमला, सिमडेगा, खूंटी और पश्चिमी सिंहभूम जिलों के लिए अलर्ट जारी किया गया है। विभाग ने बताया कि इन जिलों में रविवार सुबह साढ़े आठ बजे से सोमवार सुबह साढ़े आठ बजे के बीच मूसलाधार बारिश होने का अनुमान है। मौसम विभाग के मुताबिक, इस दौरान लोहरदगा, रांची, सरायकेला-खरसावां और पूर्वी सिंहभूम में भी भारी बारिश का अनुमान है। रांची मौसम विज्ञान केंद्र के उपनिदेशक अभिषेक आनंद ने कहा, “चक्रवाती हवाओं और मौसम संबंधी अन्य गतिविधियों के कारण रविवार को झारखंड के दक्षिण-पश्चिम और मध्य भागों में भारी से बहुत भारी बारिश हो सकती है।”
उन्होंने बताया कि सात जिलों गढ़वा, पलामू, लातेहार, चतरा, हजारीबाग, रामगढ़ और बोकारो में भी शनिवार को भारी बारिश होने का अनुमान है। अधिकारी ने कहा कि झारखंड में एक जून से चार जुलाई के बीच 75 प्रतिशत अतिरिक्त बारिश दर्ज की गई है। इस अवधि के दौरान राज्य में 226.3 मिलीमीटर सामान्य बारिश के मुकाबले 395 मिलीमीटर बारिश हुई। अधिकारी ने बताया कि रांची जिले में सबसे अधिक 177 प्रतिशत अतिरिक्त बारिश दर्ज की गई, जबकि लातेहार में 153 प्रतिशत अतिरिक्त बारिश दर्ज की गई। उन्होंने कहा कि हालांकि देवघर और गोड्डा अब भी कम बारिश की स्थिति से गुजर रहे हैं, जहां क्रमशः 35 प्रतिशत और 27 प्रतिशत कम वर्षा हुई है।
Similar Post
-
सत्य निकेतन मामले में दक्षिण जोन के उपायुक्त समेत पाँच अधिकारी निलंबित
नई दिल्ली, सोमवार, 07 सितंबर 2026। सत्य निकेतन में हुई घटना के मा ...
-
देहरादून में हुड़दंग करने वाले सात छात्र गिरफ्तार, निष्कासन के लिए संस्थान को भेजी रिपोर्ट
देहरादून, सोमवार, 07 सितंबर 2026। उत्तराखंड की राजधानी देहरादू ...
-
जम्मू-कश्मीर पुलिस ने कठुआ में अंतरराज्यीय मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, चार गिरफ्तार
जम्मू, सोमवार, 07 सितंबर 2026। जम्मू-कश्मीर के कठुआ जिले में सोम ...
