विशाखापत्तनम में लॉरी ने वाहनों को मारी टक्कर, तीन की मौत और 14 घायल
विशाखापत्तनम, मंगलवार, 24 जून 2025। आन्ध्र प्रदेश में विशाखापत्तनम के परवाड़ा में मंगलवार को ट्रैफिक सिग्नल का इंतजार कर रहे कुछ कारों, दोपहिया वाहनों और पैदल यात्रियों को एक तेज रफ्तार अनियंत्रित ट्रक ने रौंद दिया, जिसमें तीन लोगों की मौत हो गई और अन्य 14 घायल हो गए, घायलों में पांच की हालत गंभीर है। पुलिस ने बताया कि जब दोपहिया वाहन, कार और अन्य वाहन लंकेलापलेम चौराहे पर ट्रैफिक सिग्नल पर इंतजार कर रहे थे, तभी गजुवाड़ा से अनकापल्ली जा रहे एक तेज रफ्तार लॉरी ने उन्हें रौंद दिया, जिसमें तीन लोगों की मौत हो गई और अन्य 14 घायल हो गए। मृतकों की पहचान पचिकुरा गांधी (52), कोनाथला अचनाडू (55) और यारप्पाडू (55) के रूप में हुई है। घायलों में से सात को अगनमपुडी के जीजीएच में भर्ती कराया गया है, जबकि सात को अनकापल्ली के जीजीएच में भर्ती कराया गया है। घायलों में से पांच की हालत गंभीर बताई जा रही है। दुर्घटना के बाद लॉरी चालक मौके से फरार हो गया।
Similar Post
-
सपा प्रवक्ता राजकुमार भाटी के खिलाफ धार्मिक भावनाएं आहत करने के आरोप में मुकदमा दर्ज
नोएडा, शनिवार, 24 अक्टूबर 2026। उत्तर प्रदेश के नोएडा में भारती ...
-
आईएएस अधिकारी सज्जन सिंह यादव होंगे जम्मू-कश्मीर के नए मुख्य सचिव
जम्मू, शनिवार, 24 अक्टूबर 2026। एजीएमयूटी कैडर के भारतीय प्रशास ...
-
उत्तराखंड के राज्यपाल ढाल सिंह बिसेन ने बदरीनाथ और केदारनाथ में पूजा-अर्चना की
गोपेश्वर, शनिवार, 24 अक्टूबर 2026। उत्तराखंड के नवनियुक्त राज् ...
