यमुनोत्री पैदल मार्ग पर भूस्खलन के मलबे दबे दो यात्रियों की तलाश फिर शुरू
देहरादून, मंगलवार, 24 जून 2025। उत्तराखंड के यमुनोत्री धाम की पैदल यात्रा मार्ग पर सोमवार अपराह्न भूस्खलन के मलबे की चपेट में आने के बाद लापता दो यात्रियों की तलाश मंगलवार सुबह फिर शुरू हुई। इस प्राकृतिक आपदा में कल रात मिले दो लोगों के क्षत, विक्षत शवों की भी पहचान आज हो गई है। ये दोनों उत्तर प्रदेश के जौनपुर जनपद के रहने वाले हैं। उत्तरकाशी के आपातकालीन परिचालन केंद्र प्रभारी शार्दुल गुसाई ने बताया कि आज सुबह 6:30 बजे से पुनः राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (एनडीआरएफ), राज्य आपदा मोचन बल (एसडीआरएफ), पुलिस, वन विभाग टीम द्वारा बचाव एवं खोजबीन अभियान शुरू किया गया है। सभी यात्रियों का आवागमन फिलहाल रोका गया है, जिन्हें वैकल्पिक मार्ग से भेजने की कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने बताया कि कल हुई दुर्घटना के बाद, बचाव अभियान में बरामद शवों की पहचान हरिशंकर पुत्र ओमप्रकाश (47) और ख्याति (09) पुत्री हरिशंकर निवासी जौनपुर, उत्तर प्रदेश के रूप में हुई है। जबकि भाविका शर्मा (11) पुत्री जॉय शर्मा निवासी बी-58, कृष्णा विहार, नई दिल्ली और कमलेश जेठवा (35) पुत्र कांतिबाई, निवासी थाणे, मुंबई, महाराष्ट्र अभी लापता हैं। दोनों की तलाश जारी है। इस हादसे में घायल रसिक भाई पुत्र वसराम भाई, निवासी 216, त्रिपाठी निवास, निकट प्रतापनगर वेस्ट, मुंबई, महाराष्ट्र का उपचार प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, जंगल चट्टी में किया जा रहा है।
Similar Post
-
असम के कामरूप में 11 करोड़ रुपये की हेरोइन के साथ दो लोग गिरफ्तार
गुवाहाटी, मंगलवार, 13 जनवरी 2026। असम के कामरूप जिले में पुलिस न ...
-
उत्तरी दिल्ली में प्लास्टिक की फैक्टरी में आग लगी
नई दिल्ली, मंगलवार, 13 जनवरी 2026। उत्तरी दिल्ली के नरेला औद्यो ...
-
बंगाल चुनाव की रणनीति को अंतिम रूप देने के लिये प्रदेश के नेताओं से मिलेंगे कांग्रेस के शीर्ष नेता
नई दिल्ली, सोमवार, 12 जनवरी 2026।कांग्रेस के शीर्ष नेता आगामी विध ...
