सेशेल्स मुक्केबाजी टूर्नामेंट में भारत पदक तालिका में शीर्ष पर
माहे (सेशेल्स), सोमवार, 23 जून 2025। भारतीय मुक्केबाजों ने यहां सेशेल्स नेशनल डे मुक्केबाजी टूर्नामेंट में तीन स्वर्ण सहित कुल सात पदक जीतकर शीर्ष स्थान हासिल किया। स्वर्ण पदक के अलावा भारतीय मुक्केबाजों ने तीन रजत और एक कांस्य पदक भी जीता और पैराडाइज एरेना में मॉरीशस से एक पदक अधिक हासिल किया। हिमांशु शर्मा (50 किग्रा) ने वॉकओवर के जरिए स्वर्ण पदक हासिल किया जबकि आशीष मुदशानिया (55 किग्रा) ने फाइनल में 4-1 के खंडित फैसले से जीत दर्ज की। गौरव चौहान ने 90 किग्रा से अधिक वर्ग के तनावपूर्ण फाइनल में अपना धैर्य बनाए रखा। उन्होंने 3-2 से जीत हासिल की और देश के लिए तीसरा स्वर्ण पदक जीता। अनमोल (60 किग्रा), आदित्य यादव (65 किग्रा) और नीरज (75 किग्रा) तीनों को संघर्षपूर्ण फाइनल में अच्छे प्रदर्शन के बावजूद समान 2-3 के खंडित फैसले से हार के बाद रजत पदक से संतोष करना पड़ा। भारत के लिए कार्तिक दलाल ने 70 किग्रा वर्ग में कांस्य पदक जीता।
Similar Post
-
यूटीटी के सातवें सत्र में हिस्सा लेगी यूपी प्रोमेथियंस
मुंबई, मंगलवार, 31 मार्च 2026। चेन्नई लायंस की जगह यूपी प्रोमेथ ...
-
किसी और को अपनी सीमायें तय मत करने दो : शीतल देवी
नई दिल्ली, मंगलवार, 31 मार्च 2026। वर्ष 2025 की सर्वश्रेष्ठ पैरा ती ...
-
सूर्यवंशी ने अपने बेखौफ खेल से चार बेहतरीन गेंदबाजों पर दबाव बनाया : बांगड़
नई दिल्ली, मंगलवार, 31 मार्च 2026। भारत के पूर्व बल्लेबाजी कोच स ...
