कश्मीर के डोडा जिले में ऊंचाई वाले इलाकों पर सेना ने गश्त की
जम्मू, गुरुवार, 19 जून 2025। जम्मू कश्मीर में पर्यटन स्थलों को सरकार द्वारा फिर से खोले जाने के बाद सेना के जवानों ने बृहस्पतिवार को डोडा जिले के भद्रवाह क्षेत्र में जंगलों और पर्वतीय इलाकों में गश्त सहित विभिन्न सुरक्षा उपाय लागू किए। पहलगाम में 22 अप्रैल को हुए आतंकवादी हमले के बाद सेना द्वारा पहाड़ी क्षेत्रों में शांतिपूर्ण माहौल सुनिश्चित करने के लिए ये कदम उठाए गए और खासकर तीन जुलाई से शुरू होने वाली अमरनाथ यात्रा के मद्देनजर सुरक्षा की ओर ध्यान केंद्रित किया गया। अधिकारियों ने बताया कि भद्रवाह के विभिन्न ऊपरी इलाकों में हवाई निगरानी के लिए ड्रोन और रॉकेट लॉन्चर के साथ राष्ट्रीय राइफल्स के जवानों ने सुरक्षा अभियान चलाते हुए गश्त की। उन्होंने बताया कि स्थानीय लोगों और पर्यटकों के बीच सुरक्षा के तहत विश्वास बहाली के अलावा आतंकवादियों की गतिविधियों पर कड़ी नजर रखने के मकसद से यह अभियान चलाया गया। ‘मिनी कश्मीर’ के नाम से अपनी पहचान बनाने वाले भद्रवाह में कई पर्यटन स्थल हैं जो साल भर सैकड़ों पर्यटकों को अपनी ओर आकर्षित करते हैं। उन्होंने बताया कि शांति और सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए हिमालयी क्षेत्र में गश्त बढ़ा दी गई है।
Similar Post
-
हैदराबाद में ‘इंडिया’ के घटक दलों ने सीईसी के इस्तीफे की मांग को लेकर रैली निकाली
हैदराबाद, गुरुवार, 08 अक्टूबर 2026। तेलंगाना में कांग्रेस के ने ...
-
भारत ने सऊदी अरब के दो हवाई अड्डों पर हुए हमलों की निंदा की
नई दिल्ली, गुरुवार, 08 अक्टूबर 2026। भारत ने बृहस्पतिवार को सऊद ...
-
कॉजपा के संस्थापक अभिजीत दीपके ने प्रधानमंत्री मोदी पर ‘लोकतंत्र की हत्या करने’ का आरोप लगाया
बेंगलुरु, गुरुवार, 08 अक्टूबर 2026। कॉकरोच जनता पार्टी (कॉजपा) क ...
