जम्मू कश्मीर के किश्तवाड़ में आतंकवादियों की मौजूदगी की सूचना के बाद तलाशी अभियान शुरू
जम्मू, बुधवार, 18 जून 2025। सुरक्षा बलों ने बुधवार को जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ जिले में एक सुदूर जंगली इलाके में आतंकवादियों की मौजूदगी की सूचना मिलने के बाद तलाशी अभियान शुरू किया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि पुलिस और सेना का संयुक्त तलाशी अभियान सुबह चटरू के सिंहपोरा वन क्षेत्र में शुरू हुआ और अंतिम रिपोर्ट मिलने तक जारी था। उन्होंने कहा कि सुरक्षा बलों को कुछ आतंकवादियों की मौजूदगी की सूचना मिली और उन्होंने भागने के सभी रास्तों को बंद करने के लिए तुरंत इलाके की घेराबंदी कर दी। हालांकि, अधिकारियों ने कहा कि अभी तक संदिग्ध आतंकवादियों से आमना सामना नहीं हो पाया है। इससे पहले, इस साल अप्रैल और मई में चटरू क्षेत्र में दो अलग-अलग मुठभेड़ों में तीन आतंकवादी और एक सैनिक मारा गया था।
Similar Post
-
जम्मू कश्मीर विधानसभा में विरोध प्रदर्शन कर रहे चार विधायकों को सदन से बाहर निकाला गया
श्रीनगर, सोमवार, 29 सितंबर 2026। जम्मू कश्मीर विधानसभा में मुख् ...
-
जम्मू-कश्मीर में वाहन नदी में गिरा, चार लोगों की मौत
श्रीनगर, सोमवार, 29 सितंबर 2026। जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा जिले ...
-
असम में दो करोड़ रुपये के मादक पदार्थ जब्त, एक गिरफ्तार
गुवाहाटी, सोमवार, 29 सितंबर 2026। असम के मुख्यमंत्री हिमंत विश् ...
